Pakistan

  • पाकिस्तान के बलूचिस्तान में भूकंप के तेज झटके

    पाकिस्तान के बलूचिस्तान क्षेत्र में शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 आंकी गयी। भूकंप का केंद्र जमीन से 15 किलोमीटर की गहराई में था। एजेंसी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि भूकंप के झटके भारतीय समयानुसार आज पूर्वाह्न 10 बजकर 37 मिनट पर आए। इसका अक्षांश 27.944 डिग्री उत्तर और देशांतर 66.532 डिग्री पूर्व था। भूकंप के बाद तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। Also Read : जियो की भारत...

  • पाकिस्तान में ट्रेन पटरी से उतरी चार यात्रियों की मौत, 30 घायल

    पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शेर शाह में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के हुई जब ट्रेन कराची से पेशावर जा रही थी और पटरी से उतर गई। Also Read : यूपीआई भुगतान पर दिवाली तक किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं बचाव कर्मियों ने ट्रेन की 14 बोगियों से चारों शव बरामद किए और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी और प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने इस दुर्घटना...

  • पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास

    युवा बल्लेबाज माज सदाकात (96) और साहिबजादा फरहान (73) की शानदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान की नयी टीम ने यहा श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने माज सदाकत 96 रनों की शानदार पारी की मदद से तीन विकेट पर 215 का बड़ा स्कोर बनाया और फिर रविवार को एशियाई टीम की बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट पर 133 रन पर रोक कर 82 रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। यह घरेलू मैदान पर पुरुषों के टी-20 मैचों में पाकिस्तान का सबसे बड़ा टीम स्कोर था और कुल मिलाकर उनका दूसरा सबसे...

  • पाकिस्तान में पीटीआई के 250 से अधिक कार्यकर्ता हिरासत में

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने आपातकाल लागू कर प्रांतीय सरकार को निलंबित कर दिया है। इसके अगले ही दिन पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के कई नेताओं को हिरासत में ले लिया, जिससे राजनीतिक माहौल और गरमा गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने इसे 'असंवैधानिक और एकतरफा कार्रवाई' बताते हुए इसकी तीखी निंदा की है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार इमरान खान की रिहाई और उनके इलाज की मांग को लेकर समर्थकों को इस्लामाबाद की ओर मार्च करने से रोकना...

  • पाकिस्तान में जुमे की नमाज के दिन बड़ा विस्फोट

    इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के कोहाट जिले में शुक्रवार की नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका हुआ। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में पांच पुलिसकर्मी और 11 आम नागरिक शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के बाहर का हिस्सा पूरी तरह टूट गया। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि पुराने पुलिस लाइंस के गेट पर विस्फोटक से भरी एक गाड़ी टकराई थी। घटना के बाद पुलिस और हमलावरों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार,...

  • भारत की लड़कियों ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया

    नई दिल्ली। चीन में चल रहे जूनियर एशिया कप हॉकी मुकाबले में भारत की लड़कियों ने कमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 19 गोल से हराया। पूरे मैच में पाकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पाकिस्तान की टीम को एक भी पेनाल्टी किक या पेनाल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला। महिला जूनियर हॉकी में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गौरतलब है कि भारत अभी डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने गुरुवार को चैंपियन की तरह खेला और पाकिस्तान को 19-0 से हराया। भारत ने पहले...

  • सिंधु जल संधि पर पाक वार्ता चाहता है

    नई दिल्ली। पाकिस्तान अब तमाम दूसरे रास्ते आजमाने के बाद भारत के साथ वार्ता चाहता है। उसने हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकऱण के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को भारत ने न सिर्फ इससे इनकार किया, बल्कि न्यायाधिकरण की वैधता को भी सिरे से नकार दिया था। भारत के इस कड़े रुख के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने 1960 के जल बंटवारे की संधि के दायरे में रचनात्मक बातचीत करने की अपील की है। जानकार सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के...

  • पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

    पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां एक इनक्यूबेटर के पास ऑक्सीजन की मात्रा बताने वाला नेबुलाइजर फट गया। इसके बाद ऑक्सीजन में आग लग गयी और धुआं पाइपों के जरिये नवजातों के सांस लेने वाले सिस्टम तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग शुरू में छोटी थी लेकिन तेजी से फैल...

  • जैश का तबाह ठिकाना पाक ने बनवाया

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का मरकज सुभानअल्लाह हेडक्वार्टर तबाह कर दिया था। लेकिन अब यह फिर से बन कर तैयार हो गया है। पाकिस्तान की सरकार ने अपने पैसे से आतंकवादियों के इस ठिकाने की मरम्मत कराई है और इसे नया बनवाया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसको दोबारा बनाने में 15 महीने लगे। ‘इंडिया टुडे’ रिपोर्ट में दावा किया गया कि मरकज सुभानअल्लाह के टे हुए गुंबद फिर बना दिए गए हैं, नया संगमरमर और प्लास्टर लगाया...

  • नज़र रखने की जरूरत

    सऊदी अरब की निगाह ईरान की बढ़ती ताकत को संतुलित करने के साथ-साथ ग्रेटर इजराइल की महत्त्वाकांक्षा के खिलाफ मोर्चा बनाना भी है। मगर, पाकिस्तान के भी अपने मकसद हैं, जिसके निशाने पर हमेशा भारत ही रहता है। पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब और तुर्किये के त्रिपक्षीय रक्षा समझौते का निशाना फिलहाल संभवतः ईरान है, लेकिन यह महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम है, जिस पर भारत को भी नज़र रखनी चाहिए। इस करार का सबसे अहम पहलू नाटो की तर्ज पर इसमें शामिल यह सिद्धांत है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला सब पर हमला समझा जाएगा। इस शर्त के साथ हुआ...

  • सुरक्षा का असली मुद्दा बनाम पाकिस्तान

    भारत में हर चीज कैसे असली और नकली में विभाजित है या असली और नैरेटिव वाले भारत में विभाजित है, इसकी एक मिसाल सुरक्षा चिंता और पाकिस्तान को लेकर बनाया गया नैरेटिव है। जो सुरक्षा के जानकार हैं वे मानते है कि पाकिस्तान एक ही तरह से भारत के लिए खतरा है कि वह छद्म युद्ध छेड़े रहता है। वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है और अपने कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से में आतंकवादी शिविर बना रखे हैं। इसके अलावा वह कभी भी भारत की सीमा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा नहीं है। भारत की सीमा सुरक्षा के लिए असली...

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया...

  • पहल के पीछे कौन?

    क्या भारत जम्मू-कश्मीर मसले को द्विपक्षीय वार्ता की मेज पर लाने को तैयार होगा? या पाकिस्तान इसके बिना बातचीत के लिए राजी हो जाएगा? अथवा, फिलहाल तनाव नियंत्रित रखने भर की सोच दोनों देश अपनाएंगे? भारत और पाकिस्तान के 117 व्यक्तियों ने नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिख कर दोनों देशों में द्विपक्षीय संवाद तुरंत बहाल करने की मांग की है। यह हालिया घटनाक्रम में जुड़ी नई कड़ी है। सबसे पहले आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले ने ये चौंकाने वाला बयान दिया था कि भारत और पाकिस्तान में जन संपर्क बहाल करने का प्रयास होना चाहिए। फिर संघ प्रमुख...

  • कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

    यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया जाता है। उसके आधार पर कांग्रेस का कैरेक्टर जज किया जाता है। लेकिन भाजपा के नेता दूसरे देश में पाकिस्तानी नेताओं, राजनयिक और सैन्य अधिकारियों से मिलते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती है। बहस इस बात की नहीं है कि सरकार कोई...

  • पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

    पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई, जब रावलपिंडी के पास कहूटा तहसील अदालत में पेशी के बाद 36 विचाराधीन कैदियों को जेल ले जाया जा रहा था। Also Read : केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा...

  • पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का जवाब

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में रविवार को उसके अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसमें पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों के चार जवान मारे गए हैं, जबकि छह आतंकवादियों की भी मौत हुई है। हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए हमला किया, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने उसकी निंदा की। भारत ने पाकिस्तान को सलाह देते हुए कहा कि वह उंगली उठाने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को...

  • पाकिस्तान: दो आईईडी ब्लास्ट में 7 की मौत और कई घायल

    पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी। बन्नू अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के निकट स्थित है। जिला पुलिस प्रमुख यासिर अफरीदी ने पत्रकारों को बताया कि सड़क किनारे लगाए गए बमों में पहला विस्फोट एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहले विस्फोट...

  • पाक का क्या बनेगा?

    कोई देश बड़ा भू-राजनीतिक मूल्य रख सकता है। मगर उसके साथ ही अपने राष्ट्रीय विकास की क्षमता के अभाव से वह ग्रस्त भी बना रह सकता है। पाकिस्तान इस विडंबना का नायाब उदाहरण है। ईरान- अमेरिका के बीच समझौता कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा कर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में है। उसके योगदान की तारीफ अमेरिका और ईरान के साथ-साथ अन्य देशों ने भी की है। इसके बावजूद अपनी नई कूटनीतिक हैसियत का पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय हित मे ज्यादा फायदा उठा सकेगा, ऐसा मानने वाले लोग कम ही हैं। वजह यह तथ्य है कि रणनीतिक स्थिति से बनने वाली...

  • पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

    पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान ने 158 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान महज 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। माज सदाकत अच्छी शुरुआत...

  • ईयू का आपत्तिजनक रुख

    यूरोपियन यूनियन और पाकिस्तान के साझा बयान में भारत के नजरिए से कई आपत्तिजनक बातें हैं। यूक्रेन युद्ध के साथ कश्मीर का उल्लेख और कश्मीर को अनसुलझा मुद्दा बताना स्पष्टतः भारत विरोधी रुख है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पिछले हफ्ते हुई चीन यात्रा के समय जारी साझा बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र हुआ। चीन ने जम्मू-कश्मीर को “इतिहास से जन्मा विवाद” कहा। दोनों पक्षों ने इस मुद्दे के "शांतिपूर्ण और उचित समाधान" की बात कही। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, द्विपक्षीय समझौतों, और संबंधित पक्षों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना...

और लोड करें