राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

पाक-अफगान में घमासान फिर युद्धविराम

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के ठिकानों को निशाना बनाते बनाते पाकिस्तान ने बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया। दोनों तरफ से जम कर बमबारी हुई और उसके बाद 48 घंटे का युद्धविराम हो गया। इससे पहले पाकिस्तान ने बुधवार की शाम को अफगानिस्तान पर हवाई हमला किया। अफगानी मीडिया के मुताबिक पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल और स्पिन बोल्डक में बमबारी की है। पाकिस्तान के इन हमलों में अनेक लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान के पेशावर में ड्रोन हमला किया है।

बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान ने एक इमारत को निशाना बनाया, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसका इस्तेमाल खुफिया गतिविधियों के लिए एक गुप्त ऑफिस के तौर पर किया जा रहा था। हालांकि इन हमलों के बाद दोनों देशों ने 48 घंटे के लिए युद्धविराम पर सहमति जताई है। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार की शाम साढ़े छह बजे से युद्धविराम लागू हो गया है। गौरतलब है कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री भारत दौरे पर आए थे और उन्होंने कहा था कि उनका देश अपनी जमीन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ नहीं होने देगा।

बहरहाल, युद्धविराम के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि दोनों देश बातचीत के जरिए से मुद्दों का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे। इससे पहले पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि पाकिस्तान की सेना ने अफगानिस्तान के कंधार इलाके में हमले किए। हालांकि पाकिस्तान की सेना ने सावधानी बरतते हुए अपने बयान में कहा, ‘अफगान तालिबान के हमलों का जवाब देने के लिए हमने उनके ठिकानों पर हमला किया। अफगान तालिबान के मुख्य ठिकाने तबाह हो गए हैं

पाक मीडिया के मुताबिक इन हमलों में कंधार प्रांत में तालिबान की चौथी बटालियन और छठी बॉर्डर ब्रिगेड पूरी तरह तबाह हो गई है। इसे लेकर अफगानिस्तान के तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने कंधार के स्पिन बोल्डक इलाके में हमला किया। इस हमले में 12 आम लोग मारे गए और एक सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए। इसके बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की सीमा पर पर टैंक भेज दिए।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 4 =