Pakistan

  • भारत की लड़कियों ने पाकिस्तान को 19-0 से हराया

    नई दिल्ली। चीन में चल रहे जूनियर एशिया कप हॉकी मुकाबले में भारत की लड़कियों ने कमाल किया। उन्होंने पाकिस्तान की टीम को 19 गोल से हराया। पूरे मैच में पाकिस्तान की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। पाकिस्तान की टीम को एक भी पेनाल्टी किक या पेनाल्टी कॉर्नर भी नहीं मिला। महिला जूनियर हॉकी में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई है। गौरतलब है कि भारत अभी डिफेंडिंग चैंपियन है। उसने गुरुवार को चैंपियन की तरह खेला और पाकिस्तान को 19-0 से हराया। भारत ने पहले...

  • सिंधु जल संधि पर पाक वार्ता चाहता है

    नई दिल्ली। पाकिस्तान अब तमाम दूसरे रास्ते आजमाने के बाद भारत के साथ वार्ता चाहता है। उसने हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन भारत ने सिंधु जल संधि पर हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकऱण के फैसले को मानने से इनकार कर दिया। सोमवार को भारत ने न सिर्फ इससे इनकार किया, बल्कि न्यायाधिकरण की वैधता को भी सिरे से नकार दिया था। भारत के इस कड़े रुख के बाद बुधवार को पाकिस्तान ने 1960 के जल बंटवारे की संधि के दायरे में रचनात्मक बातचीत करने की अपील की है। जानकार सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के...

  • पाकिस्तान में अस्पताल की आग में 14 नवजातों की मौत

    पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) के स्त्री रोग वार्ड में लगी भीषण आग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 नवजात शिशुओं की मौत आग में झुलसने और ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण हुई। पिम्स प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, घटना नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) में हुई, जहां एक इनक्यूबेटर के पास ऑक्सीजन की मात्रा बताने वाला नेबुलाइजर फट गया। इसके बाद ऑक्सीजन में आग लग गयी और धुआं पाइपों के जरिये नवजातों के सांस लेने वाले सिस्टम तक पहुंच गया। रिपोर्ट के मुताबिक, आग शुरू में छोटी थी लेकिन तेजी से फैल...

  • जैश का तबाह ठिकाना पाक ने बनवाया

    नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना ने पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बहावलपुर में आतंकवादी संगठन जैश ए मोहम्मद का मरकज सुभानअल्लाह हेडक्वार्टर तबाह कर दिया था। लेकिन अब यह फिर से बन कर तैयार हो गया है। पाकिस्तान की सरकार ने अपने पैसे से आतंकवादियों के इस ठिकाने की मरम्मत कराई है और इसे नया बनवाया है। एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसको दोबारा बनाने में 15 महीने लगे। ‘इंडिया टुडे’ रिपोर्ट में दावा किया गया कि मरकज सुभानअल्लाह के टे हुए गुंबद फिर बना दिए गए हैं, नया संगमरमर और प्लास्टर लगाया...

  • नज़र रखने की जरूरत

    सऊदी अरब की निगाह ईरान की बढ़ती ताकत को संतुलित करने के साथ-साथ ग्रेटर इजराइल की महत्त्वाकांक्षा के खिलाफ मोर्चा बनाना भी है। मगर, पाकिस्तान के भी अपने मकसद हैं, जिसके निशाने पर हमेशा भारत ही रहता है। पाकिस्तान के साथ सऊदी अरब और तुर्किये के त्रिपक्षीय रक्षा समझौते का निशाना फिलहाल संभवतः ईरान है, लेकिन यह महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम है, जिस पर भारत को भी नज़र रखनी चाहिए। इस करार का सबसे अहम पहलू नाटो की तर्ज पर इसमें शामिल यह सिद्धांत है कि किसी एक सदस्य देश पर हमला सब पर हमला समझा जाएगा। इस शर्त के साथ हुआ...

  • सुरक्षा का असली मुद्दा बनाम पाकिस्तान

    भारत में हर चीज कैसे असली और नकली में विभाजित है या असली और नैरेटिव वाले भारत में विभाजित है, इसकी एक मिसाल सुरक्षा चिंता और पाकिस्तान को लेकर बनाया गया नैरेटिव है। जो सुरक्षा के जानकार हैं वे मानते है कि पाकिस्तान एक ही तरह से भारत के लिए खतरा है कि वह छद्म युद्ध छेड़े रहता है। वह आतंकवाद को बढ़ावा देता है और अपने कब्जे वाले कश्मीर के हिस्से में आतंकवादी शिविर बना रखे हैं। इसके अलावा वह कभी भी भारत की सीमा सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा नहीं है। भारत की सीमा सुरक्षा के लिए असली...

  • पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बस के खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

    पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को एक बस के गहरी खाई में गिर जाने से महिलाओं और बच्चों समेत कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पेशावर जा रही बस बलूचिस्तान के क्वेटा से रवाना हुई थी और उसके खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में पहुंचने के बाद यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि पहाड़ी इलाके में एक दुर्गम मोड़ से गुजरते समय बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया...

  • पहल के पीछे कौन?

    क्या भारत जम्मू-कश्मीर मसले को द्विपक्षीय वार्ता की मेज पर लाने को तैयार होगा? या पाकिस्तान इसके बिना बातचीत के लिए राजी हो जाएगा? अथवा, फिलहाल तनाव नियंत्रित रखने भर की सोच दोनों देश अपनाएंगे? भारत और पाकिस्तान के 117 व्यक्तियों ने नरेंद्र मोदी और शहबाज शरीफ को पत्र लिख कर दोनों देशों में द्विपक्षीय संवाद तुरंत बहाल करने की मांग की है। यह हालिया घटनाक्रम में जुड़ी नई कड़ी है। सबसे पहले आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबोले ने ये चौंकाने वाला बयान दिया था कि भारत और पाकिस्तान में जन संपर्क बहाल करने का प्रयास होना चाहिए। फिर संघ प्रमुख...

  • कथित ट्रैक टू डिप्लोमेसी से कोई आहत नहीं

    यह कमाल की बात है कि कांग्रेस का कोई नेता पाकिस्तान के नई दिल्ली स्थिति उच्चायोग में जाकर वहां के उच्चायुक्त या किसी अन्य राजनियक से मिल ले तो हंगामा मच जाता है। भारतीय जनता पार्टी के साथ साथ राइटविंग के हर लेखक, पत्रकार की भावनाएं आहत हो जाती हैं। उस नेता को देशद्रोही ठहराया जाता है। उसके आधार पर कांग्रेस का कैरेक्टर जज किया जाता है। लेकिन भाजपा के नेता दूसरे देश में पाकिस्तानी नेताओं, राजनयिक और सैन्य अधिकारियों से मिलते हैं तो किसी की भावना आहत नहीं होती है। बहस इस बात की नहीं है कि सरकार कोई...

  • पाकिस्तान : पंजाब सूबे में 14 कैदी जेल ले जाते समय फरार

    पाकिस्तान के पंजाब सूबे में अडियाला जेल ले जाते समय कम से कम 14 विचाराधीन कैदी फरार हो गए। स्थानीय मीडिया ने मंगलवार को यह खबर दी। एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार की खबर के मुताबिक पुलिस चार कैदियों को पकड़ने में कामयाब रही जबकि बाकी 10 को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। खबर के मुताबिक यह घटना सोमवार को हुई, जब रावलपिंडी के पास कहूटा तहसील अदालत में पेशी के बाद 36 विचाराधीन कैदियों को जेल ले जाया जा रहा था। Also Read : केरल: पुलिस ने करीब 2,000 अवैध लोन ऐप और 5,000 फर्जी वेबसाइटों पर रोक लगा...

  • पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का जवाब

    नई दिल्ली। पाकिस्तान के कराची में रविवार को उसके अर्धसैनिक बलों के मुख्यालय पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इसमें पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों के चार जवान मारे गए हैं, जबकि छह आतंकवादियों की भी मौत हुई है। हमले के बाद पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाते हुए हमला किया, जिसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान को आत्मनिरीक्षण करने की सलाह दी। पाकिस्तान के आरोपों को खारिज करते हुए भारत ने उसकी निंदा की। भारत ने पाकिस्तान को सलाह देते हुए कहा कि वह उंगली उठाने की बजाय आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय कार्रवाई करे। विदेश मंत्रालय की ओर से रविवार को...

  • पाकिस्तान: दो आईईडी ब्लास्ट में 7 की मौत और कई घायल

    पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी हिस्से के जिले बन्नू में शनिवार को सड़क किनारे एक के बाद एक हुए दो धमाकों में 7 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से ये जानकारी दी। बन्नू अफगानिस्तान की सीमा से लगे अशांत उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के निकट स्थित है। जिला पुलिस प्रमुख यासिर अफरीदी ने पत्रकारों को बताया कि सड़क किनारे लगाए गए बमों में पहला विस्फोट एक यात्री वैन के गुजरने के दौरान हुआ। इस धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। पहले विस्फोट...

  • पाक का क्या बनेगा?

    कोई देश बड़ा भू-राजनीतिक मूल्य रख सकता है। मगर उसके साथ ही अपने राष्ट्रीय विकास की क्षमता के अभाव से वह ग्रस्त भी बना रह सकता है। पाकिस्तान इस विडंबना का नायाब उदाहरण है। ईरान- अमेरिका के बीच समझौता कराने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा कर पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में है। उसके योगदान की तारीफ अमेरिका और ईरान के साथ-साथ अन्य देशों ने भी की है। इसके बावजूद अपनी नई कूटनीतिक हैसियत का पाकिस्तान अपने राष्ट्रीय हित मे ज्यादा फायदा उठा सकेगा, ऐसा मानने वाले लोग कम ही हैं। वजह यह तथ्य है कि रणनीतिक स्थिति से बनने वाली...

  • पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

    पाकिस्तान ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया। गद्दाफी स्टेडियम में कंगारू बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों के आगे आसानी से घुटने टेक दिए और पूरी टीम सिर्फ 157 रन बनाकर सिमट गई। पाकिस्तान ने 158 रनों के लक्ष्य को 6 विकेट खोकर 41.5 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान महज 6 रन बनाकर नाथन एलिस का शिकार बने। माज सदाकत अच्छी शुरुआत...

  • ईयू का आपत्तिजनक रुख

    यूरोपियन यूनियन और पाकिस्तान के साझा बयान में भारत के नजरिए से कई आपत्तिजनक बातें हैं। यूक्रेन युद्ध के साथ कश्मीर का उल्लेख और कश्मीर को अनसुलझा मुद्दा बताना स्पष्टतः भारत विरोधी रुख है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की पिछले हफ्ते हुई चीन यात्रा के समय जारी साझा बयान में जम्मू-कश्मीर का जिक्र हुआ। चीन ने जम्मू-कश्मीर को “इतिहास से जन्मा विवाद” कहा। दोनों पक्षों ने इस मुद्दे के "शांतिपूर्ण और उचित समाधान" की बात कही। संयुक्त वक्तव्य में कहा गया कि समाधान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों, द्विपक्षीय समझौतों, और संबंधित पक्षों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना...

  • अराघची दोबारा पाकिस्तान पहुंचे

    नई दिल्ली। ईरान ने युद्धविराम को लेकर अमेरिका से बातचीत आगे बड़ाने का संकेत दिया है। पाकिस्तान को वार्ता के बिंदु और अपनी मांगें सौंप कर ओमान चले गए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची रविवार को दोबारा पाकिस्तान लौटे। पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसे सकारात्मक संकेत बताया है। हालांकि ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का दूसरा दौर कब शुरू होगा यह तय नहीं है क्योंकि इस्लामाबाद में थोड़ी देर रूक कर अराघची का रूस जाने का कार्यक्रम है। इससे पहले वे पाकिस्तान के नेताओं से मुलाकात करेंगे। गौरतलब है कि अराघची शुक्रवार की रात को इस्लामाबाद पहुंचे थे। उन्होंने...

  • पाकिस्तान का क्षण, भारत का आईना

    पिछले एक दशक से नई दिल्ली ने खुद को एक उभरती शक्ति के रूप में प्रस्तुत किया है, जिसके वैश्विक संबंध रणनीतिक प्रभाव में बदलेंगे।..पर कूटनीति भाषणों, कहानियों की प्रतियोगिता नहीं है, वह प्रासंगिकता की परीक्षा है, और जब दुनिया को एक रास्ते की ज़रूरत थी, उसने उसी देश को चुना जो संदेश पहुँचा सकता था, बिना खुद को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए।  सन् 2026 की वसंत में दुनिया ने एक ऐसा कूटनीतिक उलटफेर देखा, जिसकी कुछ महीने पहले तक कल्पना भी मुश्किल थी, क्योंकि इस्लामाबाद में वाशिंगटन और तेहरान के अधिकारी आमने-सामने बैठे थे, यह परखने के लिए कि एक नाज़ुक...

  • अमेरिका-ईरान वार्ता बेनतीजा रही

    नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पिछले करीब पांच दशक में पहली बार अमेरिका और ईरान के बीच आमने सामने की बातचीत हुई। दोनों देशों ने सीधी बातचीत की और युद्ध से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि शनिवार को हुई पहले दौर की वार्ता में ईरान ने लेबनान पर तत्काल हमला रोकने को कहा। करीब दो घंटे की इस बातचीत में अमेरिका का नेतृत्व उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने किया और ईरान की तरफ से ईरानी संसद यानी मजलिस के प्रमुख मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने नेतृत्व किया। खबरों के मुताबिक पहले दौर की...

  • पाकिस्तान में बातचीत से पहले ईरानी स्पीकर ने मिनाब हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि

    पाकिस्तान में अमेरिका के साथ बातचीत करने के लिए ईरानी डेलिगेशन इस्लामाबाद पहुंच चुका है। ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर मोहम्मद गालिबफ को इस्लामाबाद ले जा रहे विमान की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में मिनाब स्कूल हमले में मारे गए बच्चों की तस्वीरें विमान की सीटों पर रखी गई। इन तस्वीरों के साथ बच्चों के स्कूल बैग और गुलाब के फूल भी रखे गए थे। यह एक भावुक तस्वीर है जो उन बच्चों को श्रद्धांजलि दे रही है।  इस्लामाबाद जाने के दौरान गालिबफ ने इस तस्वीर के जरिए एक मैसेज दिया। एयरक्राफ्ट के अंदर, कई खाली सीटों पर मिनाब...

  • तो पाकिस्तान भी विश्व नेता!

    यों, दक्षिण एशियाई मनुष्य एक सा डीएनए लिए हुए है। इसलिए कोई भी बात भारत और पाकिस्तान में समान आफरा बनाती है। विश्व गुरू, विश्व नेता, महाशक्ति करने लगते है।  बावजूद इसके हिंदू बनाम मुसलमान का फर्क है। हिंदू का ईमान धर्म से नहीं, भय, भूख (लोभ-लालच भी) व भक्ति केंद्रित अधिक है, वही मुसलमान धर्म (जुनून, तलवार) के ईमान में सांस लेता है। यह सत्य 1947 से भारत बनाम पाकिस्तान के फर्क से भी जाहिर है। जैसे पश्चिम बंगाल को जीतने के लिए नरेंद्र मोदी-संघ ने पूरी केंद्र सरकार को जैसे दांव पर लगाया है, वह भय और भूख...

और लोड करें