राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

जयशंकर का पाकिस्तान पर निशाना

चेन्नई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा और उसे बुरा पड़ोसी बताया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भारत को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। जयशंकर ने आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में कहा, ‘पड़ोसी बुरे भी हो सकते हैं, दुर्भाग्य से हमारे हैं। अगर कोई देश यह तय करता है कि वह जान बूझकर, लगातार और बिना पछतावे के आतंकवाद जारी रखेगा तो हमें अपने लोगों को आतंकवाद से बचाने का अधिकार है’।

विदेश मंत्री ने आईआईटी मद्रास के एक कार्यक्रम में शुक्रवार को कहा, ‘हम उस अधिकार का इस्तेमाल कैसे करेंगे, यह हम पर निर्भर है। कोई हमें यह नहीं बता सकता कि हमें क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए। हम खुद को बचाने के लिए जो कुछ भी करना होगा, वह करेंगे’।

बांग्लादेश में हो रही हिंसा और हिंदुओं पर हमले को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, ‘मैं अभी दो दिन पहले बांग्लादेश में था। मैं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व करने गया था। हमें कई तरह के पड़ोसी मिले हैं। अगर आपका कोई पड़ोसी आपके लिए अच्छा है या कम से कम आपके लिए नुकसानदायक नहीं है तो इसमें परेशानी नहीं है। जहां भी अच्छे पड़ोसी होने की भावना होती है, भारत निवेश करता है, भारत मदद करता है, भारत शेयर करता है’।

अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को लेकर जयशंकर ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा है और हमेशा रहेगा, और इस तरह की चालों से जमीन पर कुछ भी बदलने वाला नहीं है। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में अरुणाचल प्रदेश में जन्मी एक भारतीय मूल की महिला को शंघाई हवाईअड्डे पर 18 घंटे तक परेशान किया गया था। इस पर जयशंकर ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। उन्होंने कहा, ‘हमने असल में इसका विरोध किया, और हमने यह बात भी साफ कर दी कि इस तरह की हरकतें करने से असल में कुछ भी बदलने वाला नहीं है’।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × five =