जदरान और अटल के शतक से अफगानिस्तान ने जीती सीरीज
सेदीकुल्लाह अटल (143) और इब्राहिम जदरान (107) की शतकीय पारी की बदौलत अफगानिस्तान ने चौथे एकदिवसीय मुकाबले में आयरलैंड को 42 से हराया और पांच मैचों की सीरीज 3-0 से अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड ने बुधवार को खेले गये मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने इब्राहिम जदरान और सेदिकुल्ला अटल के शतकों के दम पर नौ विकेट पर 343 रनों के विशाल स्कोर बनाया। अफगानिस्तान के लिए दरविश रसूली (24), अजमतउल्लाह ओमरजई ने (15), राशिद खान ने (11) और रहमानुल्लाह गुरबाज ने (12) रनों का योगदान दिया। जवाब में,...
