Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दूसरे दिन भी नहीं चली संसद

New Delhi, Apr 04 (ANI): Opposition uproar in the Lok Sabha over the Waqf (Amendment) Bill 2025 during the Budget session of Parliament, in New Delhi on Friday. (ANI Photo/Sansad TV)

नई दिल्ली। मंगलवार को संसद के मानसून सत्र का दूसरा दिन भी पूरी तरह से जाया हुआ। सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया। विपक्ष ने नीट यूजी के पेपर लीक मसले पर संसद में चर्चा की मांग की, जिसे सरकार ने नहीं माना। इसके बाद विपक्षी सांसद नारेबाजी करने लगे। हंगामे के चलते लोकसभा पहले 12 बजे तक और फिर दो बजे तक स्थगित किए गए। उसके बाद पूरे दिन के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

संसद परिसर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है’। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका माइक बंद कर दिया गया था। दूसरी ओर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने स्पीकर से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि राहुल ने स्पीकर से कहा कि वे नीट यूजी के पेपर लीक पर लोकसभा में चर्चा कराएं। हालांकि वे इसके लिए तैयार नहीं हुए। उन्होंने कहा कि वे सरकार से बात करेंगे। विपक्ष ने इस पर निराशा जाहिर की।

उधर राज्यसभा में कांग्रेस सांसद सैयद नासिर हुसैन ने नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है। राज्यसभा में भी कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा होने लगा, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही पहले 11 बजे तक के लिए स्थगित की गई। उसके बाद कई बार स्थगन हुआ, जिसके बाद बुधवार सुबह तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।

Exit mobile version