संसद परिसर में धोती और जूते की चर्चा
संसद के मानसून सत्र का पहला हफ्ता हंगामे में जाया हो गया। कोई चर्चा नहीं हुई। पहले हफ्ते के आखिरी कार्य दिवस यानी शुक्रवार को राज्यसभा में वंदे मातरम के अपमान को अपराध बनाने वाला बिल पेश किया गया लगातार पांच दिन दोनों सदनों के अंदर और संसद परिसर में नीट पेपर लीक को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन हुए। विपक्षी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे और इसका विरोध करने के लिए भाजपा व एनडीए के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। सो, पेपर लीक से लेकर विपक्ष का हंगामा और नारी...