नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के 14वें दिन गुरुवार को भी दोनों सदनों में हंगामा जारी रहा। विपक्षी पार्टियों ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया। विपक्ष के सांसदों के सदन के अंदर हंगामे की वजह से दोनों सदनों की कार्यवाही पूरे दिन नहीं सकी। विपक्षी सांसदों ने संसद भवन परिसर में भी प्रदर्शन किया। एसआईआरर पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा व राज्यसभा को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा में गुरुवार को नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल 2025 और राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) बिल, 2025 को संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी के पास भेजने का फैसला होना था लेकिन यह फैसला नहीं हो सका। विपक्ष ने दोनों विधेयकों को जेपीसी के पास भेजने की मांग की है। उधर राज्यसभा में हंगामे के बीच कोस्टल शिपिंग बिल, 2025 पारित कर दिया गया। इसका उद्देश्य भारतीय तटरेखा पर माल ढुलाई को सुगम बनाना है। यह बिल तीन अगस्त को लोकसभा में पास हुआ था।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




