राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

विजय सरकार ने नहीं माना सुप्रीम कोर्ट का आदेश

चेन्नई। तमिलनाडु की सी जोसेफ विजय की सरकार ने कार्तिगई दीपम को लेकर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश को नहीं माना है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद हिंदुओं को दीपथून पर दीपक नहीं जलाने दिया। इस पर मंगलवार को जम कर विवाद हुआ। हिंदू समूह के लोगों ने प्रदर्शन किया। विजय की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू समूहों को तमिलनाडु के तिरुपरनकुंद्रम में कार्तिगई दीपम के मौके पर दीपथून पर दीये जलाने की अनुमति दी थी। लेकिन विजय सरकार ने ऐसा नहीं करने दिया। प्रशासन ने दूसरी जगह दीये जलाने के लिए मजबूर किया। इससे नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और तमिलनाडु पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। इस घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि अरुल्मिगु उचिपिल्लैयार मंदिर के ऊपर पारंपरिक दीप जलाए जाने के विरोध में भाजपा और विभिन्न हिंदू संगठनों के नेताओं ने पहाड़ी पर जाने वाले रास्ते के प्रवेश द्वार पर धरना दिया। साथ ही राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के नाम पर पुलिस ने राज्य भर में कई भाजपा नेताओं और हिंदू संगठनों के सदस्यों को एहतियातन हिरासत में भी लिया।

इसके खिलाफ हिंदू संगठन हाई कोर्ट पहुंचे थे। मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने मंगलवार की शाम को तमिलनाडु सरकार और संबंधित अधिकारियों को सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर के आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। हाई कोर्ट ने जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त और मंदिर प्रशासन को आदेश दिया कि वे पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति दें। इसके साथ ही अदालत ने तिरुपरनकुंद्रम में निषेधाज्ञा के तहत अवैध रूप से हिरासत में लिए गए सभी लोगों को तुरंत रिहा करने का भी आदेश दिया।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment