नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है और इसक साथ ही गुरुवार, सात अगस्त से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 21 अगस्त तक चलेगी। नौ सितंबर को उप राष्ट्रपति का चुनाव होना है। इस बीच संसद में एनडीए के नेताओं की बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ ही संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू शामिल हुए। मीटिंग के बाद रिजिजू ने बताया कि एनडीए की सभी पार्टियों के नेताओं की मौजूदगी में एक प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार का नाम तय करने का अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा को दे दिया गया है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.




