जेपी नड्डा से मिले प्रदर्शनकारी
नई दिल्ली। शिक्षा व परीक्षा की व्यवस्था में सुधार और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले 23 दिन से जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान पहली बार सरकार ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत का चैनल खोला। सोमवार को जंतर मंतर पर छात्रों और युवाओं के भारी जमावड़े और उनके संसद भवन की ओर मार्च के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा की प्रदर्शनकारियों से मुलाकात हुई। करीब 10 मिनट की इस मुलाकात में प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें सरकार के सामने रखीं। आशुतोष रांका और सौरव दास के साथ एक प्रतिनिधिमंडल नड्डा से मिलने गया था। जेपी...