राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

आम आदमी पार्टी के सांसद कहां रहते हैं?

आम आदमी पार्टी के तकनीकी रूप से 11 सांसद हैं। राज्यसभा में नौ और लोकसभा में दो। राज्यसभा में उसके कोटे की एक सीट खाली है। संजीव अरोड़ा इस्तीफा देकर पंजाब सरकार में मंत्री बन गए हैं और एक सांसद स्वाति मालिवाल बागी होकर अलग हो गई हैं। फिर भी 10 सांसदों की ताकत मामूली नहीं है। कायदे से इन 10 सांसदों को संसद सत्र के दौरान एकजुट रहना चाहिए और पार्टी के एजेंडे के हिसाब से काम करना चाहिए। लेकिन संसद का मानसून सत्र चल रहा है और आप के सांसद लापता हैं। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पिछले दिनों संसद परिसर में दिल्ली से जुड़े मुद्दे उठा कर प्रदर्शन किया तो उनकी पार्टी के ज्यादातर सांसद नदारद रहे। संजय सिंह सहित सिर्फ चार सांसद प्रदर्शन में शामिल हुए।

संजय सिंह ने दिल्ली में झुग्गियां उजाड़े जाने के विरोध में प्रदर्शन किया था। संसद परिसर में हाथ में तख्ती लेकर सिर्फ तीन और सांसद उनके साथ खड़े हुए। आम आदमी पार्टी के सबसे हाई प्रोफाइल सांसद राघव चड्ढा संसद के मानसून सत्र के पहले पांच दिन संसद में दिखे नहीं हैं। सोशल मीडिया में कहीं उनके फोटोशूट की तस्वीरें जरूर आई थीं। लेकिन वे संसद में नहीं थे तो संजय सिंह के प्रदर्शन में कहां से होते। ऐसे ही क्रिकेटर हरभजन सिंह भी न संसद में दिखाई देते हैं और किसी प्रदर्शन में शामिल होते हैं। तभी पार्टी के कई नेता चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल खुद राज्यसभा में जाएं तो वे अपने सांसदों के बीच अनुशासन बना पाएंगे।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × four =