आप और डीएमके के आरोप
नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन यानी ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक से पहले आम आदमी पार्टी और डीएमके ने अपने को इससे अलग करने का ऐलान किया है। दोनों ने कांग्रेस के ऊपर प्रादेशिक पार्टियों के हितों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी को लेकर तो कुछ नहीं कहा लेकिन डीएमके को लेकर कहा कि उसका बैठक में नहीं आना गठबंधन के लिए एक झटका है। इससे पहले आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस छोटी पार्टियों को कमजोर करने के लिए बीजेपी के साथ मिलकर काम...