Arvind Kejriwal

  • ‘आप’ ने कॉजपा के प्रदर्शनकारियों की कानूनी, चिकित्सकीय सहायता के लिए हेल्पलाइन शुरू की

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए मंगलवार को आरोप लगाया कि कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शनकारियों पर उसकी कार्रवाई अंग्रेजों की बर्बरता से भी बदतर थी। केजरीवाल ने कहा कि पार्टी ने घायल प्रदर्शनकारियों को चिकित्सकीय सहायता और हिरासत में लिए गए छात्रों के परिजनों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा युवा प्रदर्शनकारियों पर हमने पुलिस की बर्बरता देखी! यहां तक कि अंग्रेजों ने भी स्वतंत्रता सेनानियों पर उस तरह का जुल्म नहीं ढाया जैसा नरेन्द्र...

  • सोनम वांगचुक को जबरन उठाना अहंकारी मोदी सरकार की हार : केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी (आप) ने 21 दिनों से अनशन पर बैठे प्रसिद्ध शिक्षाविद सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से जबरन उठाने और युवाओं पर लाठीचार्ज करने की कार्रवाई को अहंकारी मोदी सरकार की हार करार दिया। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पुलिस की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इतना अहंकार ठीक नहीं है। श्री वांगचुक को जबरन उठाने की बजाय मोदी सरकार को उनसे बात करनी चाहिए थी। कॉकरोच आंदोलन को कुचलने की बजाय, देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था सुधारो। श्री वांगचुक के...

  • ई20 के साथ शुद्ध पेट्रोल भी दे : केजरीवाल

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ई20 पेट्रोल से जुड़ी लोगों की चिंताओं पर चर्चा के लिए मुलाकात का समय मांगा है। उन्होंने पेट्रोल पंपों पर शुद्ध पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने तथा ई20 पेट्रोल की कीमत कम करने की मांग की है। पत्र में केजरीवाल ने कहा कि लोगों से मिले फीडबैक और तकनीकी पहलुओं पर प्रधानमंत्री से विस्तार से चर्चा करना चाहते हैं। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत के अनुसार शुद्ध पेट्रोल या ई20 पेट्रोल चुनने की स्वतंत्रता मिलनी चाहिए। उन्होंने तर्क दिया...

  • ई-20 ईंधन पर वाहन कंपनियों से लिखित आश्वासन मांगेंगे केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि वह देश की तीन प्रमुख वाहन निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर यह मांग करेंगे कि वे लिखित रूप में आश्वासन दें कि ई-20 ईंधन के इस्तेमाल से वाहनों के इंजन को कोई नुकसान नहीं होता और न ही माइलेज में कमी आती है। बीस प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) का विरोध करने वाले केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह गाड़ियों के माइलेज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर एथेनॉल मिश्रित ईंधन को लेकर लोगों...

  • राम मंदिर के चंदे में ‘‘गबन’’ को लेकर केजरीवाल ने मोदी से मांगा जवाब

    आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अयोध्या स्थित राम मंदिर के चंदे में कथित गबन के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगा और आरोप लगाया कि मामले में केवल ‘‘प्यादों’’ को गिरफ्तार किया गया है, जबकि इसमें शामिल ‘‘ताकतवर’’ लोगों को बचाया जा रहा है। केजरीवाल ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि मंदिर के लिए जमीन की खरीद और उसके निर्माण के अलावा श्रद्धालुओं से मिले चंदे में भी बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बात स्वीकार नहीं की जा सकती कि यह सब...

  • राम मंदिर चढ़ावे मामले से जुड़ी प्राथमिकी ‘धोखा’, बड़े लोगों को बचाया जा रहा : अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और आभूषणों की चोरी के मामले में दर्ज प्राथमिकी को ‘धोखा’ करार देते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि इस मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है। केजरीवाल ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि अयोध्या में राम मंदिर में ‘महाडकैती’ हुई है और कथित गबन में शामिल बड़े लोगों को बचाया जा रहा है। इससे पहले, हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद आप के राज्यसभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के साथ मौजूद...

  • केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

    ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते हैं। अगर ऐसा है तो उनको अभी तुरंत विधानसभा भंग करानी होगी। केजरीवाल ने इसकी शुरुआत करा दी है। उन्होंने अचानक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को अगले चुनाव के लिए पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर दिया। अभी सीएम फेस...

  • केजरीवाल जैसी विजय की टीम

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की टीम वैसी ही है, जैसे चुनाव जीतने के बाद अरविंद केजरीवाल ने बनाई थी या बहुत पहले असम में प्रफुल्ल कुमार महंत ने बनाई थी। केजरीवाल ने ज्यादातर नए लोगों को टिकट दी थी और चुनाव जीतने वाले ज्यादातर लोग पहली बार जीते थे। विजय के साथ भी ऐसा ही है। विजय की पार्टी टीवीके की टिकट पर चुनाव जीते 107 लोगों में से 93 लोग ऐसे हैं, जो पहली बार विधायक बने हैं। उनके विधायक दल की औसत उम्र 45 साल है। तभी जब विजय ने सरकार बनाने के लिए मंत्रियों का चयन किया...

  • केजरीवाल के खिलाफ अवमानना कार्रवाई

    नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने केजरीवाल और शराब नीति से जुड़े कथित घोटाले के दूसरे आरोपियों के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू की है। गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, विनय मिश्रा और सौरभ भारद्वाज के खिलाफ अवमानना कार्रवाई शुरू करने की बात कही। सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा ने कहा, ‘मेरे और कोर्ट के खिलाफ कुछ आरोपियों और लोगों ने इंटरनेट पर अपमानजनक...

  • जनतंत्र को पलीता लगाने में क्या केजरीवाल पीछे थे?

    लप्पड़ खाने के बाद रुआंसे घूम रहे केजरीवाल से भी तो यह पूछा जाना चाहिए कि पिछले साढ़े तेरह बरस से वे भारत के लोकतंत्र का नमक अदा करने के लिए काम कर रहे थे या जनतंत्र की तेरहवीं के आयोजन में एक निष्ठावान गुपचुप सहयोगी बने बैठे हैं?... छद्म संघर्ष से आगे आए केजरीवाल द्वारा अपने कर्मठ सहयोगियों को परे कर धनपशुओं को तरज़ीह देने के उन के इस मूल चरित्र पर आप क्या कहेंगे? आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सदस्य अरविंद केजरीवाल का पल्लू झटक कर भारतीय जनता पार्टी में चले गए तो अपने दफ़्तर से महात्मा...

  • केजरीवाल को फिर गांधी याद आए

    अरविंद केजरीवाल को फिर से महात्मा गांधी की याद आई है। उन्होंने अपना आंदोलन गांधी के नाम से शुरू किया था और उसके ईर्द गिर्द ही पूरे आंदोलन का ताना बाना बुना था। बड़ी होशियारी से अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा पर इंडिया अगेंस्ट करप्शन और राष्ट्रवाद का आवरण ओढ़ लिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने सबसे पहले महात्मा गांधी और सिद्धांतों को तिलांजलि दी। दूसरे नेता भी गांधी के सिद्धांत छोड़ देते हैं क्योंकि सबको पता है कि गांधी के सिद्धांतों की बात करना बहुत आसान है और सबको अच्छा भी लगता है लेकिन उनका पालन बहुत कठिन काम है।...

  • इसके बावजूद नहीं बदलेंगे केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल क्या अब सबक लेंगे? संदेह है। उनको लग रहा है कि विचारधारा विहीन जो राजनीति उन्होंने शुरू की है उसमें नुकसान कम हैं और कामयाबी ज्यादा है। अगर कोई उनको समझाना चाहे तो वे बड़े सहज अंदाज में कह सकते हैं कि अपने रास्ते पर चल कर दो राज्यों में उन्होंने सरकार बनाई। इसके अलावा दो राज्यों में इतना वोट हासिल किया कि उनकी पार्टी रिकॉर्ड समय में राष्ट्रीय पार्टी बन गई। इसलिए वे क्यों किसी से कुछ सीखें या क्यों अपना रास्ता बदलें! बात ठीक भी है। अपनी तरह की राजनीति करके वे दिल्ली में तीन बार...

  • दिल्ली में आप की लो प्रोफाइल राजनीति

    अरविंद केजरीवाल की राजनीति की सबसे खास उनकी टकराव की राजनीति थी। वे हर जगह पंगेबाजी करते थे। इसी राजनीति से उन्होंने देश भर में अपना विस्तार किया और रिकॉर्ड समय में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि वे टकराव की राजनीति छोड़ रहे हैं। दिल्ली इसकी मिसाल है। लगातार दूसरी बार अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में मेयर का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। उनकी पार्टी ने मेयर पद के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। कांग्रेस के पास सिर्फ आठ पार्षद हैं लेकिन उसने चुनाव में उम्मीदवार उतारा। लेकिन दिल्ली...

  • केजरीवाल बहिष्कार करेंगे सुनवाई का

    नई दिल्ली। शराब नीति घोटाले से जुड़े केस से दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के अपने को अलग नहीं करने के फैसले के विरोध में केजरीवाल ने अदालत के बहिष्कार का ऐलान किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी करके सोमवार को कहा, ‘शराब नीति घोटाला मामले में मैं हाई कोर्ट में न खुद पेश होऊंगा और न ही कोई मेरी तरफ से दलीलें रखेगा'। उन्होंने कहा, ‘हाई कोर्ट की जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा से न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है’। पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्टी भी लिखी है।...

  • केजरीवाल की पार्टी पर संकट नहीं

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए लोधी इस्टेट का नया मकान शुभ नहीं साबित हुआ है। जिस दिन वे नए मकान में शिफ्ट हुए उसी दिन सात राज्यसभा सांसद पार्टी छोड़ कर भाजपा के साथ चले गए। अब केजरीवाल के सामने अपनी पार्टी को एकजुट रखने का संकट है। पंजाब में आप के 92 विधायक हैं और मीडिया ने खबर चलानी शुरू कर दी है कि 63 विधायक राघव चड्ढा के संपर्क में हैं। हालांकि वास्तविकता ऐसा नहीं दिख रही है। 40 से 45 विधायक जरूर ऐसे हैं, जिनकी टिकट राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने तय की थी।...

  • काठ की हांड़ी दोबारा चढ़ा रही है भाजपा

    भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने दिल्ली विधानसभा का 2025 का चुनाव अरविंद केजरीवाल की आम आदमी की छवि को ध्वस्त करके जीता। केजरीवाल ने अपने जीवन में संभवतः सबसे बड़ी गलती की थी दिल्ली में बड़ा बंगला बनाने की। उसकी पोल खुल गई और करोड़ों रुपए के खर्च का ब्योरा सामने आ गया। सो, भाजपा ने उसे शीशमहल का नाम देकर उसका खूब प्रचार किया। जैसे ही केजरीवाल की आम आदमी वाली छवि टूटी वैसे ही उनके व्यक्तित्व के ईर्द गिर्द बना सारा मिथक टूट गया। शराब नीति घोटाले की वजह से ईमानदारी का मिथक पहले ही टूट गया...

  • ‘नरककुंड’ मोदी, केजरीवाल, चड्ढा

    ये चार शब्द! मतलब गुजरे सप्ताह की चार सुर्खियां! और इनमें सर्वाधिक चौंकाने वाली बात जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (जिनके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्या कुछ नहीं किया!) ने भारत को ‘हेलहोल्स’ बताया। ‘नरककुंड’ की भारत ख्याति बनाई। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में उन्होंने अपने रूढ़िवादी भक्त रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के “hellhole on the planet” (पृथ्वी के नरक) बतलाए जाने वाले बयान को रिपोस्ट किया। सोचें, यदि अमेरिका को गाली देने वाले ऐसे किसी भारतीय पॉडकास्ट या वीडियो को प्रधानमंत्री मोदी अपने मीडिया प्लेटफॉर्म से नत्थी करके प्रसारित करते तो अमेरिका में कैसी प्रतिक्रिया होती? सभी एक सुर...

  • केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी हैं और केजरीवाल के घर की नहीं हैं। गौरतलब है कि अदालत के दखल देने पर केजरीवाल को राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष के नाते 95, लोधी इस्टेट का बंगला आवंटित किया गया। बहरहाल, दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के...

  • भाजपा ने पंजाब को झटका दिया- केजरीवाल

    नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के अलग होने और तीन सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पहली प्रतिक्रिया में पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि भाजपा ने पंजाब और पंजाबियों को झटका दिया है। उन्होंने पहली प्रतिक्रिया में सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धक्का’। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विस्तार से प्रतिक्रिया दी और पार्टी छोड़ने वाले नेताओं के साथ साथ भाजपा के ऊपर भी हमला किया। भगवंत मान ने कहा कि राघव का यहां दम घुटने लग गया। जब 50...

  • न्याय होता दिखे भी!

    सवाल यह नहीं है कि केजरीवाल की दलीलें कितनी वजनदार थीं। मुद्दा केजरीवाल का यह कहना है कि उन्हें न्यायमूर्ति शर्मा से इंसाफ मिलने का भरोसा नहीं है। इस शक का साया आगे की कार्यवाही पर भी पड़ा रहेगा। यह घिसा-पिटा कथन, लेकिन महत्त्वपूर्ण मानदंड है कि इंसाफ ना सिर्फ होना चाहिए, बल्कि होते हुए दिखना भी चाहिए। और ऐसा तब कतई नहीं हो सकता, जब जज पर विवाद से संबंधित किसी एक पक्ष को भरोसा ना हो। दिल्ली हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका ठुकराते हुए इस अति...

और लोड करें