Friday

30-05-2025 Vol 19

केजरीवाल के लगवाए तिरंगे का क्या करना है?

74 Views

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने महानगर में जगह जगह पर तिरंगा लगवाया था। बड़े अभियान के तहत हर दो या तीन किलोमीटर के दायरे में ऊंचे ऊंचे पोल लगा कर तिरंगा लगाया गया था। नियमित अंतराल पर तिरंगे बदले जाते थे। अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई है और रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं।

अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि केजरीवाल सरकार के लगवाए तिरंगे का क्या करना है? भाजपा की सरकार इसे लगवाए रखेगी और पहले की तरह नियमित अंतराल पर झंडा बदला जाएगा और इसका रखररखाव होगा या इसे हटा दिया जाएगा?

दिल्ली में तिरंगे का रखरखाव मुद्दा

यह सवाल इसलिए है क्योंकि कई जगह तिरंगे के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। कई लोगों ने सोशल मीडिया में पोस्ट डाल कर बताया है कि कहां कहां तिरंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। पुरानी दिल्ली के इलाके में बाड़ा हिंदू राव अस्पताल के आगे, रिज के पास लगा झंडा क्षतिग्रस्त हुआ है तो गाजियाबाद से दिल्ली आने के रास्ते में यमुना पुल के पास दिखने वाले झंडा भी क्षतिग्रस्त हो गया है।

जहां झंडा क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है वहां भी उसका रंग उतर गया है या झंडा गंदा हो गया है। अगर दिल्ली की भाजपा सरकार तिरंगे को लगाए रखना चाहती है तो उसे जल्दी से जल्दी झंडों की सफाई और क्षतिग्रस्त हो गए झंडों को बदलने का आदेश देना चाहिए।

Also Read: मणिपुर में सुलगते हालात
Pic Credit: ANI

NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *