दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार : रेखा गुप्ता
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि राजधानी में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधुनिकीकरण को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और इसके तहत मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने, नये डॉक्टरों और नर्सों की नियुक्ति, अस्पतालों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने तथा डिजिटल हेल्थकेयर सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। श्रीमती गुप्ता ने मंगलवार को संत परमानंद अस्पताल में नवनिर्मित अत्याधुनिक आईवीएफ सेंटर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि दिल्ली को देश का बेहतरीन मेडिकल हब बनाने के लिए सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा...