राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

राजनीति की कोई नई बात नहीं

कांग्रेस

सोनिया गांधी की आत्मकथात्मक किताब में कायदे से कुछ भी नया, विस्फोटक या हैरान कर देने वाली बात होने की संभावना पहले से नहीं थी। सबको पता है कि आत्मकथाएं अपना पक्ष रखने के लिए लिखी जाती हैं। बहुत कम ही लेखक होंगे, जिन्हें बहुत ईमानदारी से अपने जीवन की कहानी लिखी होगी। महात्मा गांधी उनमें से एक हैं। इसके बावजूद सोनिया गांधी की किताब में सबकी दिलचस्पी इसलिए थी क्योंकि पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद नेहरू गांधी परिवार की वे पहली सदस्य हैं, जिन्हें आत्मकथात्मक किताब लिखी है। उनकी किताब को लेकर जो अंश लोगों द्वारा शेयर किए जा रहे हैं। उनको देख कर लग रहा है कि इसमें कुछ भी नया नहीं है। कम से कम राजनीतिक मामले में तो कुछ भी नया नहीं है। सोनिया गांधी ने कोई ऐसी बात नहीं बताई है, जिसके बारे में लोग पहले से नहीं जानते हैं।

मेनका गांधी के साथ नेहरू गांधी परिवार के संबंधों के बारे में जितना विस्तार से खुशवंत सिंह ने लिखा है उसका 10 फीसदी भी सोनिया गांधी ने नहीं लिखा है। 2004 के घटनाक्रम पर नटवर सिंह ने जो लिखा है लगभग वही सोनिया गांधी ने लिखा है। नरेंद्र मोदी के बारे में सोनिया की राय पहले से सबको पता है। आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद के बारे में उनकी राय वही है, जो पहले से वे कहती रही हैं। गुजरात दंगों के बारे में वे अपनी राय दशकों पहले बता चुकी हैं। उसी को उन्होंने फिर से लिखा है। इमरजेंसी से लेकर ऑपरेशन ब्लू स्टार और सिख विरोधी दंगों से लेकर बोफोर्स तक सोनिया गांधी ने कुछ भी ऐसा नहीं लिखा है, जो परिवार पहले से नहीं कहता रहा है। किसी भी मामले में कोई इनसाइट सोनिया गांधी की ओर से नहीं दी गई है। चूंकि सोनिया गांधी कभी सरकार का हिस्सा नहीं रही हैं। इसलिए किसी नीतिगत मामले की भी इनसाइट उन्होंने नहीं दी है। हालांकि कुलदीप नैयर जैसे पत्रकार ने भी लिखा है कि फाइलें उनके घर जाती थीं। लेकिन अगर वे इस बारे में लिखेंगी तो संविधानेत्तर सत्ता केंद्र चलाने के आरोपों की पुष्टि होगी।

By NI Political Desk

Get insights from the Nayaindia Political Desk, offering in-depth analysis, updates, and breaking news on Indian politics. From government policies to election coverage, we keep you informed on key political developments shaping the nation.

Leave a comment