Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

शाह के सामने राहुल की नई शर्त

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने नई शर्त रख दी है। उन्होंने कहा है कि अमित शाह संसद में आकर जवाब दें लेकिन ऐसा नहीं होगा कि उनको जो मन में हो वह बोलें। राहुल ने कहा कि अमित शाह को बताना होगा कि जंतर मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठी चलाने का आदेश किसने दिया। राहुल की शर्तों के बाद भाजपा ने कहा कि कांग्रेस बार बार गोल पोस्ट बदल रही है।

राहुल गांधी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें सवाल किया कि लाठीचार्ज का आदेश किसने दिया? इसका जिम्मेदार कौन है, वो सामने आए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री सदन में आकर बयान दें। राहुल ने कहा कि विपक्ष की तीन मांगें हैं। पहली, युवाओं पर गोली चलाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो। दूसरी, प्रधानमंत्री घटना के लिए माफी मांगें और तीसरी, राम मंदिर में चोरी के मुद्दे पर चर्चा हो।

Exit mobile version