लगातार चौथे दिन भी संसद ठप्प
नई दिल्ली। गुरुवार को लगातार चौथे दिन संसद की कार्यवाही नहीं चल पाई। मानसून सत्र शुरू होने के बाद से लगातार नीट यूजी पेपर लीक और जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज को लेकर संसद में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद भवन के परिसर में सत्तापक्ष और विपक्ष के सांसद आमने सामने आ गए थे। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार कह रही है कि वह नीट यूजी पेपर लीक सहित सभी मसलों पर चर्चा के लिए तैयार है तो दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि पहले शिक्षा मंत्री का...