Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पीयूष गोयल होंगे तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने तमिलनाडु के लिए चुनाव प्रभारी के नाम की घोषण कर दी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल तमिलनाडु के चुनाव प्रभारी होंगे। भाजपा ने इससे पहले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था। भाजपा ने ओडिशा के सांसद बैजयंत जय पांडा को असम का चुनाव प्रभारी बनाया है। दोनों राज्यों में अप्रैल 2026 में विधानसभा चुनाव होने हैं।

तमिलनाडु में पीयूष गोयल के साथ केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और केंद्रीय सहकारिता व विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल सह प्रभारी होंगे। तमिलनाडु में भाजपा और अन्ना डीएमके मिल कर चुनाव लड़ेंगे। अभी डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन की राज्य में सरकार है। इस बार वहां त्रिकोणात्मक मुकाबला होने की संभावना है क्योंकि तमिल सुपरस्टार विजय अपनी पार्टी बना कर चुनाव लड़ रहे हैं।

असम में पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार है और भाजपा लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने के लिए लड़ेगी। असम में पांडा के साथ जम्मू कश्मीर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील कुमार शर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री दर्शनाबेन जारदोश को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version