Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल ने हिमंता को सबसे भ्रष्ट सीएम बताया

गुवाहाटी। कांग्रेस नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच राहुल गांधी रविवार को असम में थे। उन्होंने असम के विश्वनाथ में कांग्रेस की एक चुनावी सभा को संबोधित किया। राहुल ने भी हिमंता पर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘असम के हिमंत भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, वे सिर्फ नफरत फैलाते हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमंत को माफी मांगने पर भी नहीं बख्शा जाएगा’।

राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा के बारे में कहा, ‘वे इस तरह इसलिए बात करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि कांग्रेस के ‘बब्बर शेर’ उन्हें जेल में डालने वाले हैं। तब उन्हें असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगनी पड़ेगी। कांग्रेस की विचारधारा ज़ुबीन गर्ग जैसी है, जिन्होंने असम के लोगों को एकजुट करने का काम किया’।

Exit mobile version