लगातार दूसरी बार सीएम बने हिमंता
गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। हिमंता पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनको और उनके साथ चार मंत्रियों को राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के अनेक वरिष्ठ मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में हिमंता को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा चार विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता...