राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

लगातार दूसरी बार सीएम बने हिमंता

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वे लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। हिमंता पहले गैर कांग्रेसी नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनको और उनके साथ चार मंत्रियों को राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी कैबिनेट के अनेक वरिष्ठ मंत्री और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे।

राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में हिमंता को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। हिमंता के अलावा चार विधायकों भाजपा के रामेश्वर तेली, अजंता नियोग के साथ सहयोगी पार्टी असम गण परिषद के अतुल बोरा और बीपीएफ के चरण बोड़ो ने मंत्री पद की शपथ ली है। गौरतलब है कि चार मई को आए नतीजों में भाजपा लगातार तीसरी बार जीती। उसने अकेले 82 सीटें जीतीं, जबकि सहयोगियों के साथ उसे 102 सीटें मिली हैं।

असम में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री रहे सर्बानंद सोनोवाल ने मंगलवार को शपथ से पहले कहा कि लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। यह पार्टी लिए एक बड़ा दिन है। गौरतलब है कि सोनोवाल असम गण परिषद से भाजपा में गए थे और हिमंता ने 2015 में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामा था।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 − one =