राज्य-शहर ई पेपर व्यूज़- विचार

अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के आज नतीजे

नई दिल्ली। अमेरिका में मिडटर्म चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। भारतीय समय के मुताबिक बुधवार की सुबह नतीजे आने लगेंगे। ये चुनाव राष्ट्रपति का नहीं है लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शक्ति पर इसका बड़ा असर होगा। अगर राष्ट्रपति ट्रंप संसद के दोनों सदनों में बहुमत गंवा देते हैं तो वे फिर अगले दो साल तक कोई बड़ा फैसला नहीं कर पाएंगे। इस बीच मतदान शुरू होने से ठीक पहले अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला किया।

अमेरिका में मंगलवार को मिडटर्म चुनाव के लिए वोटिंग शुरू होने से ठीक पहले सोमवार को ईरान के केश्म द्वीप पर हमला किया। वहां कम से कम पांच जोरदार धमाके हुए। कुछ दूर पर बंदर लेंगेह शहर में भी विस्फोट की खबर है। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने अधिकारियों के हवाले से दावा किया है कि यह हमला अमेरिका ने किया है। हालांकि, ईरानी मीडिया ने इसके पीछे अमेरिका या इजराइल का हाथ होने की पुष्टि नहीं की है। लेकिन उसने अमेरिका के दो एमक्यूएम 170 जासूसी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है।

मिडटर्म में अमेरिकी संसद के ऊपरी सदन यानी सीनेट के एक तिहाई सदस्यों का चुनाव हुआ है। इसके अलावा निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के सभी सदस्यों का चुनाव हुआ है। साथ ही कनेक्टिकट, इंडियाना, केंटकी, मेन, न्यू हैम्पशायर, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क और वर्जीनिया सहित 30 से ज्यादा राज्यों में गवर्नर का चुनाव के लिए वोटिंग हुई है।

ये चुनाव राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल के दूसरे चरण के पहले दो साल के कामकाज पर जनमत संग्रह की तरह हैं। चुनाव से पहले हुए तमाम सर्वेक्षणों में ट्रंप की रिपब्लिकन्स पार्टी की स्थिति कमजोर बताई जा रही थी। राष्ट्रपति ट्रंप की लोकप्रियता भी बहुत कम हुई है। गौरतलब है कि इस समय कांग्रेस के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी को बहुत मामूली बढ़त हासिल है। हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स  की 435 सीटों में से रिपब्लिकन के पास 218 और डेमोक्रेट्स के पास 214 सीटें हैं, जबकि एक निर्दलीय सांसद हैं। वहीं सीनेट की एक सौ सीटों में से रिपब्लिकन के पास 53 और डेमोक्रेट्स के पास 47 सीटें हैं। तीन से चार सीटों के अंतर से सीनेट का गणित बदस जाएगा।

By NI Desk

Under the visionary leadership of Harishankar Vyas, Shruti Vyas, and Ajit Dwivedi, the Nayaindia desk brings together a dynamic team dedicated to reporting on social and political issues worldwide.

Leave a comment