Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

महिलाओं के साथ मंडी पहुंचे Rahul Gandhi, बोले “लहसुन कभी ₹40 था, आज ₹400!, कुंभकरण की नींद….

Rahul Gandhi

Rahul Gandhi: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सब्जियों की कीमतों में उछाल को लेकर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है, लेकिन सरकार कुंभकरण की नींद सोई हुई है। राहुल गांधी ने दिल्ली के कालकाजी इलाके की एक सब्जी मंडी का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरे का एक वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया शेयर किया है।

राहुल ने महंगाई और बढ़ती कीमतों पर की चर्चा

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने यह वीडियो ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’ जो लहसुन कभी 40 रु था और आज 400! हो गया है। कुछ दिनों पहले एक स्थानीय सब्जी मंडी में पहुंच कर ग्राहकों के साथ खरीददारी करते हुए विक्रेताओं से बातचीत की। यह जाना कि आम लोगों का बजट कैसे बिगड़ रहा है और महंगाई ने किस तरह से सभी को परेशान कर रखा है। लोग बढ़ती कीमतों से जूझ रहे हैं और आम ज़रूरत की छोटी-छोटी चीजों पर समझौता करने पर मजबूर हैं।

राहुल ने कहा कि हमने लहसुन, मटर, मशरूम और दूसरी सब्जियों के भाव पर चर्चा की। साथ ही लोगों के असली अनुभव सुने। 400 रुपये किलो लहसुन और 120 रुपये किलो मटर ने कैसे सबके बजट को हिला दिया है। लोग खाएंगे क्या और बचाएंगे क्या।

read more: विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल करेंगे बड़ी घोषणा

उनके मुताबिक उन्होंने चाय पर चर्चा करते हुए गृहणियों के जीवन की परेशानियों को नज़दीक से जाना कि किस तरह आमदनी वहीं रुकी हुई है और महंगाई लगातार बेतहाशा बढ़ रही है, किस तरह बचत असंभव हो गयी है और किस प्रकार सिर्फ खाने के खर्च पूरे करने के कारण 10 रुपये का रिक्शा भाड़ा भी जुटा पाना मुश्किल हो गया है।

read more: किसान ने मंच पर चढ़कर मंत्री Nitesh Rane को पहनाई प्याज की माला, जानिए पूरा मामला

Exit mobile version