Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल का अमित शाह पर निशाना

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने शाह के बातचीत के प्रस्ताव पर कहा कि विपक्ष को उनका लेक्चर नहीं सुनना है। राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें उनका लेक्चर नहीं सुनना है। पहले ये बताएं कि जंतर मंतर पर छात्रों पर गोलियां किसने चलवाईं। उन्होंने आदेश नहीं दिया तो वे इस्तीफा दें’। राहुल ने आगे कहा, ‘स्टूडेंट्स को गोली किसने मारी? स्टूडेंट्स को कीलों वाली लाठियों से पीटने का ऑर्डर किसने दिया? क्या अमित शाह ने हमारे बच्चों को गोली मारने का ऑर्डर दिया था? अगर उन्होंने दिया है, तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए’।

राहुल ने शाह पर निशाना साधते हुए कहा, ‘शाह घर के सामने हजार पुलिस वाले खड़े होते हैं। 30 गाड़ियां उनके आगे पीछे होती हैं कि कहीं कोई बच्चा न आ जाए। पिछले 20 दिनों से अमित शाह गायब हैं। गृह मंत्री में हिम्मत नहीं है। वह सदन में नहीं आ सकते’। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘विपक्ष ने साफ-साफ कह दिया है कि हमें अमित शाह के भाषण में कोई दिलचस्पी नहीं है। जब मैं ‘हम’ कहता हूं, तो मेरा मतलब इस देश की युवा पीढ़ी से है’।

Exit mobile version