Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

राहुल ने मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया

नई दिल्ली। 12वीं के छात्रों को इस साल की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं की जांच और मार्किंग में हुई गड़बड़ियों को लेकर सरकार पर लगातार हमला कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि राहुल पिछले कई दिनों से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग कर रहे हैं।

राहुल ने शुक्रवार को कहा कि पीएम मोदी की चुप्पी और शिक्षा मंत्री के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना दिखाता है कि सरकार को लाखों छात्रों के भविष्य की नहीं, बल्कि अपनी सरकार बचाने की चिंता है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘मैं शुरू से ही सीबीएसई के ओएसएम और कोएम्प्ट कंपनी को दिए गए ठेके की स्वतंत्र न्यायिक जांच की मांग कर रहा हूं। देश के युवाओं को सच्चाई जानने का अधिकार है’।

Exit mobile version