Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

विजय के समर्थन में राहुल

Wayanad, Sep 20 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi speaks during the inauguration of the Oommen Chandy Memorial Auditorium at Kottathara, in Wayanad on Saturday. (AICC/ANI Photo)

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में फिल्म स्टार विजय की पार्टी टीवीके से कांग्रेस के तालमेल की अटकलों के बीच राहुल गांधी ने विजय का समर्थन किया। राहुल ने विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज पर रोक लगाने के फैसले की आलोचना की है। मंगलवार को तमिलनाडु में एक स्कूल के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर लगातार हमला हो रहा है और लोगों की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

इससे पहले राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से तमिल फिल्मों के सुपर स्टार विजय की फिल्म ‘जन नायगन’ की रिलीज पर रोक लगाने की आलोचना की। बाद में तमिलनाडु के नीलगिरी में स्कूल के कार्यक्रम मे राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्थानों को निशाना बनाया जा रहा है।

स्कूल के छात्रों से बातचीत में उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग मौजूदा विचारधारा से सहमत नहीं हैं, उन्हें धमकाया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और लोकतंत्र का मतलब है कि हर नागरिक की आवाज सुनी जाए। अगर लोगों की आवाज दबाई जाएगी, तो लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। शिक्षा को लेकर राहुल ने कहा कि शिक्षा महंगी नहीं होनी चाहिए। निजी संस्थानों के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण सरकारी शिक्षा भी जरूरी है, जिसके लिए शिक्षा बजट बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज चीनियों ने विनिर्माण पर कब्जा कर लिया है।

Exit mobile version