Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

हरिओम वाल्मिकी के परिजनों से मिलेंगे राहुल

Sitamarhi,[Bihar] Aug 28 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi addresses the gathering during the Voter Adhikar Rally, in Sitamarhi on Thursday. (AICC/ANI Photo)

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चंडीगढ़ में हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के परिजनों से मिलने के बाद अब अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली में भीड़ द्वारा मार दिए गए हरिओम वाल्मिकी के परिजनों से मिलेंगे। घटना के 16 दिन बाद राहुल गांधी शुक्रवार, 17 अक्टूबर को रायबरेली पहुंचेंगे और फतेहपुर के हरिओम वाल्मिकी के परिजनों से मिलेंगे। गौरतलब है कि वाल्मिकी को एक अक्टूबर को कुछ लोगों ने चोर समझ कर पीटना शुरू किया था और उनकी हत्या कर दी थी।

रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में हुई इस मॉब लिंचिंग की घटना से 20 दिन पहले चोरी की कई वारदातें हुई थीं। इसके चलते गांवों में लोग रात को पहरा दे रहे थे। एक अक्टूबर की रात एक बजे के लगभग फतेहपुर का हरिओम वाल्मीकि ससुराल जाते समय इन ग्रामीणों मिला। गांव वालों ने उसे ड्रोन उड़ाने वाला चोर समझ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे दूसरी जगह ले जाया गया और वहां भी उससे मारपीट हुई। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका शव नहर पटरी के पास फेंक दिया था। मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वाल्मिकी राहुल गांधी का नाम ले रहा था। तब उसे पीटने वालों ने कहा कि यहां तो सब ‘बाबा’ वाले हैं।

Exit mobile version