Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

लखनऊ में दूसरी बार में उतरा राहुल का विमान

Chandigarh, Jun 04 (ANI): Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi at a meeting with senior leaders of Haryana Pradesh Congress Committee, in Chandigarh on Wednesday. (ANI Photo)

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे लखनऊ पहुंचे, जहां उनका विमान पहली बार में लैंड नहीं कर सका। गो अराउंड के बाद दूसरी बार में विमान उतर सका। असल में राहुल गांधी विशेष विमान की बजाय दिल्ली से एयर इंडिया की उड़ान एआई 1717 से मंगलवार दोपहर लखनऊ पहुंचे थे। पहले प्रयास में विमान लैंड नहीं हो पाई।

बताया जा रहा है कि विमान लैंडिंग के बिलकुल करीब था, तभी पायलट को लगा कि विमान सही तरीके से उतर नहीं पा रहा है। ऐसे में उन्होंने लैंडिंग रोक दी और विमान को दोबारा ऊपर ले गए। इससे अचानक यात्रियों को तेज झटका लगा। कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए फिर से रनवे की तरफ आकर लैंडिंग की। दूसरी कोशिश में विमान सुरक्षित उतर गया।

बहरहाल, राहुल गांधी लखनऊ से सीधे अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली गए, जहां वे दो दिन का दौरा करेंगे। मंगलवार की रात को राहुल भुएमऊ गेस्ट हाउस में रुके। बुधवार को वह दिशा की बैठक में शामिल होंगे। इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और हाल ही में एमआईएम छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए असीम वकार समेत अनेक नेता मौजूद थे। समर्थकों की बड़ी भीड़ भी जुटी थी। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में छह महीने के बाद चुनाव हैं।

Exit mobile version