Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चक्रवात अर्नब के कारण 48 घंटे से बारिश

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवात अर्नब के असर से देश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा के साथ साथ बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। कई जगह तो 48 घंटे से बारिश हो रही है। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। बारिश से जुड़ी घटनाओं में उत्तर प्रदेश में 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

चक्रवात अर्नब के असर से उत्तर प्रदेश, बिहार सहित आठ राज्यों में तेज बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम अब दक्षिण छत्तीसगढ़ से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इसके चलते राजस्थान व मध्य प्रदेश सहित 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में करीब 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। राज्य के 32 जिलों में बाढ़ का खतरा है। बिहार में सुपौल के 50 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। 19 जिलों में यलो अलर्ट है। बारिश से जुड़ी घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई है।

उधर उत्तराखंड में चमोली के हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ में शनिवार को बर्फबारी हुई। वहीं, पिथौरागढ़ सड़क पर भूस्खलन के चलते तीन सौ से ज्यादा गाड़ियां फंस गई हैं। चारधाम यात्रा दो दिनों के लिए रोक दी गई है।

Exit mobile version