Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देश भर में निकाली गई रथयात्रा

नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी की तर्ज पर गुरुवार को पूरे देश में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। अहमदाबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रथयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने पहले भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भगवान के रथ के आगे झाड़ू लगाई, जिसके बाद यात्रा शुरू हुई। बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान तक हर जगह भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकली।

पटना में गुरुवार को इस्कॉन मंदिर से रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भगवान जगन्नाथ की आरती उतारी। इसके बाद रथ के आगे झाड़ू लगाई और भगवान के रथ की रस्सी खींचकर यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय चौधरी सहित राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने छेरा पहंरा की रस्म निभाई, 55वीं इस्कॉन रथयात्रा की शुरुआत के लिए उन्होंने रथ की रस्सी खींची। राजस्थान के उदयपुर में सबसे बड़ी जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई। जगदीश मंदिर से भगवान जगन्नाथ स्वामी चांदी के रथ पर माता लक्ष्मी और दानीराय जी के साथ विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले।

Exit mobile version