रथयात्रा में भगदड़, श्रद्धालु की मौत
पुरी। ओडिशा में गुरुवार, 16 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल द्वितीया तिथि को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा परंपरागत विधियों के साथ शुरू हुई। लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 10 लाख श्रद्धालु रथ यात्रा में शामिल हुए। पूजा अर्चना और रथयात्रा की तैयारियों के कारण यात्रा शुरू होने में करीब दो घंटे की देरी हो गई। इस बीच भीड़ बढ़ती गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस भगदड़ में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि डेढ़ सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि पिछले साल भी रथयात्रा...