Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करना होगा: मोदी

New Delhi, Apr 16 (ANI): Prime Minister Narendra Modi addresses the joint press meet with Austrian Chancellor Dr. Christian Stocker (unseen) at Hyderabad House, in New Delhi on Thursday. (Narendra Modi Photo Gallery/ANI Photo)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत को आज के माहौल में दूसरे देशों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए अपने हितों की स्वयं रक्षा करनी है और इसके लिए हमें आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना होगा।

श्री मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर लाल किला की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि सबकी भागीदारी के संकल्प के साथ देश आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज माहौल बदल है और हर भारतीय ‘मेक इन इंडिया’, ‘स्वदेशी’ जैसे अभियानों से जुड़ रहा है।

Also Read : रणवीर सिंह की नई सर्वाइवल फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू

डिजिटल तकनीकी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस दौर में चिप का महत्व बहुत अधिक है। इलेक्ट्रॉनिक सामान, चिकित्सा उपकरणों और परिवहन प्रणालियों सहित अनेक क्षेत्रों में चिप अनिवार्य है। भारत ने इस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में अहम कदम बढ़ाते हुए है तीन प्रमुख सेमीकंडक्टर संयंत्र स्थापित किये हैं और इनमें उत्पादन शुरू होकर निर्यात भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आने वाले सात-आठ वर्षों में पांच से आठ और सेमीकंडक्टर संयंत्र शुरू होने की संभावना है।

Pic Credit : ANI

Exit mobile version