Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

नीतीश की सम्राट से मुलाकात

Patna, Apr 08 (ANI): Bihar Chief Minister Nitish Kumar during the distribution ceremony of appointment letters to the 4,954 Auxiliary Nurse Midwives (ANMs) at Urja Auditorium, in Patna on Wednesday. Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary also present. (Bihar CMO/ANI Photo)

पटना। बिहार की राजनीति में हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से उनके सरकारी आवास 5 देशरत्न मार्ग पर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आवास के द्वार पर नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों में सम्राट चौधरी हाथ जोड़कर नीतीश कुमार को प्रणाम करते नजर आए, वहीं नीतीश कुमार ने अभिभावक की तरह उनके कंधे पर हाथ रखा। नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात करीब 20 मिनट तक चली।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे एक शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सरकार के आगामी स्वरूप और एनडीए के भीतर भूमिकाओं को लेकर गहन विमर्श हुआ है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच अगले महीने होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से 15 अप्रैल को मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस मुलाकात की तस्वीरें सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की। तस्वीरों में नीतीश कुमार सहज और प्रसन्न नजर आए।

दरअसल, बिहार में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार बनी है, लेकिन एनडीए ने स्पष्ट कर दिया है कि सरकार ‘नीतीश मॉडल’ पर ही चलेगी। नीतीश कुमार को सरकार के ‘अभिभावक’ के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साफ संकेत दिए हैं कि राज्य में शराबबंदी कानून न केवल जारी रहेगा, बल्कि जरूरत पड़ने पर इसे और सख्त बनाया जाएगा। नीतीश कुमार की योजनाओं और नीतियों को प्राथमिकता देना इस नई सरकार का मुख्य संकल्प है। नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीधे ‘जनता दरबार’ पहुंचे, वहां मौजूद लोगों ने उन्हें फूल, बुके और गमछा भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी। एक नागरिक ने उन्हें भगवान की तस्वीर भी भेंट की। लोगों की फरियाद सुनते हुए सम्राट चौधरी ने संकेत दिया कि वे शासन में सक्रियता और पारदर्शिता के नीतीश कुमार के नक्शेकदम पर ही आगे बढ़ेंगे।

 

Exit mobile version