Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से छह की मौत

gujarat university hostel Afghanistan Student

gujarat university hostel Afghanistan Student

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से उसके मलबे में दब कर छह लोगों की मौत हो गई है। घटना शनिवार की देर शाम की है। रात भर बचाव का कार्य चलता रहा। बिल्डिंग गिरने और इसके नीचे लोगों के दबने का वीडियो रविवार को सामने आया। इसमें छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोगों को बचाव टीम ने निकाल लिया। इनमें 10 घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि बिल्डिंग गिरने पर जहां उसका मलबा गिरा, वहां मेडिकल स्टूडेंट्स की कैंटीन थी। इसके चलते कई छात्र मलबे में दब गए थे। घायलों को जल्दी अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। बताया गया है कि एनडीआरएफ और डीडीएमए, फायर सर्विस और दिल्ली पुलिस ने संयुक्त रूप से राहत और बचाव अभियान चलाया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हादसे वाली जगह का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अवैध निर्माण करने वालों और ऐसे निर्माण को अनुमति देने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से कहा, ‘ऐसी सभी अनधिकृत इमारतों और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी’।

Exit mobile version