दिल्ली में बिल्डिंग गिरने से छह की मौत
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के साकेत इलाके में एक बिल्डिंग गिरने से उसके मलबे में दब कर छह लोगों की मौत हो गई है। घटना शनिवार की देर शाम की है। रात भर बचाव का कार्य चलता रहा। बिल्डिंग गिरने और इसके नीचे लोगों के दबने का वीडियो रविवार को सामने आया। इसमें छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 12 लोगों को बचाव टीम ने निकाल लिया। इनमें 10 घायलों को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि बिल्डिंग गिरने...