Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

सोनिया ने कहा, मेरी किताब पर तमाशा होगा

New Delhi, Apr 28 (ANI): Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi, during a meeting with a delegation from Progressive International, at 10 Janpath in New Delhi on Monday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। सोनिया गांधी की बायोग्राफी 10 नवंबर को आने वाली है। उससे पहले वे सोशल मीडिया में अपनी किताब का प्रमोशन कर रही हैं। इसके लिए वे पहली बार इंस्टाग्राम पर आईं और एक्स पर भी अपना अकाउंट बनाया। एक्स पर अपनी दूसरी पोस्ट में उन्होंने मंगलवार को बड़ा दावा किया। सोनिया ने लिखा कि उनकी किताब आएगी तो उस पर तमाशा होगा। उन्होंने यह भी बताया कि वे राजीव गांधी के प्रधानमंत्री बनने के फैसले के खिलाफ थीं।

उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, ‘जब राजीव गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा रहा था, तब मैं इस फैसले के खिलाफ थीं। कभी नहीं चाहती थीं कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें’। उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरी किताब आने पर कुछ तमाशा जरूर होगा। दशकों से लोग मेरी कहानी बता रहे, अब मेरी बारी है अपनी कहानी बताने की’।

गौरतलब है कि सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’, 10 नवंबर को रिलीज होगी। इसके प्रमोशन के लिए सोनिया गांधी पिछले हफ्ते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से जुड़ी थीं। मंगलवार को उन्होंने एक्स पर दूसरी पोस्ट डाली। इसमें उनका एक वीडियो है, जिसमें वे किताब के पन्ने पलटते हुए अपनी कहानी खुद बताने की बात कहती हैं। इससे पहले उन्होंने 22 अक्टूबर को इंस्टाग्राम अपना अकाउंट बनाया था और किताब के बारे में बताया था।

बहरहाल, सोनिया ने मंगलवार की पोस्ट में कहा, ‘बहुत सी बातें या तो मनगढ़ंत थीं या फिर उन्हें बढ़ा चढ़ाकर पेश किया गया था। इसलिए मुझे लगा कि अब मुझे खुद अपनी कहानी लिखनी चाहिए और तथ्यों और घटनाओं को ठीक वैसे ही बताना चाहिए, जैसे वे असलियत में घटी थीं’। इससे पहले शनिवार को एक्स पर सोनिया ने पहली पोस्ट में राजीव गांधी से अपनी मुलाकात के बारे में लिखा था। उन्होंने बताया था कि वे कैम्ब्रिज में राजीव गांधी से पहली मुलाकात हुई थी और वहीं से दोस्ती का रास्ता खुला।

Exit mobile version