Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देवगौड़ा का पोता प्रज्वल बलात्कार का दोषी

Bengaluru, May 31 (ANI): Suspended Janata Dal (Secular) (JD-S) MP Prajwal Revanna, who was arrested by SIT in the alleged obscene video case at the Bengaluru Airport after he landed, being taken to Bowring and Lady Curzon Hospital for a medical examination, in Bengaluru on Friday. (ANI Photo)

बेंगलुरू। देश के प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। उनको विशेष अदालत ने घर की नौकरानी से बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को दोषी ठहराया। शनिवार को उनके खिलाफ सजा का ऐलान होगा। अदालत के फैसला सुनाने के बाद रेवन्ना कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले। गौरतलब है कि रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे में बताने पर वीडियो लीक करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

अदालत ने 18 जुलाई को इस मामले की सुनवाई पूरी की थी। रेवन्ना के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी और अश्लील तस्वीरें लीक करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे। गौरतलब है कि रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार के कुल चार मामले दर्ज हैं। इनमें से यह पहला केस है, जिसमें उसे दोषी ठहराया गया है। पिछले साल प्रज्वल रेवन्ना का नाम कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में सामने आने के बाद चर्चा में आया था। उनके ऊपर पर 50 से ज्यादा महिलाओं से यौन उत्पीड़न का आरोप है।

Exit mobile version