देवगौड़ा का पोता प्रज्वल बलात्कार का दोषी
बेंगलुरू। देश के प्रधानमंत्री रहे एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को बलात्कार का दोषी ठहराया गया है। उनको विशेष अदालत ने घर की नौकरानी से बलात्कार करने के मामले में शुक्रवार को दोषी ठहराया। शनिवार को उनके खिलाफ सजा का ऐलान होगा। अदालत के फैसला सुनाने के बाद रेवन्ना कोर्ट से रोते हुए बाहर निकले। गौरतलब है कि रेवन्ना के परिवार के फार्महाउस में काम करने वाली 47 साल की एक महिला ने पिछले साल अप्रैल में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। उसने रेवन्ना पर 2021 से कई बार रेप करने और किसी को भी घटना के बारे...