Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

प्रमोद कृष्णम: कांग्रेस का लक्ष्य भारतीय संस्कृति को नष्ट करना

प्रमोद कृष्णम

Image Credit: OpIndia

देवरिया कल्कि थाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल विशेषकर कांग्रेस का एक मात्र लक्ष्य भारतीय संस्कृति को नष्ट करना है।

कृष्णम का विपक्ष पर तीखा हमला: भारत की संस्कृति को नष्ट करना चाहते

करीब तीन दशक तक कांग्रेस में रहे प्रमोद कृष्णम ने यहां कहा कि विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारत की संस्कृति को नष्ट करना है। ये इस देश में तालिबानी शासन चाहते हैं। लव जिहाद के मामले में उन्होने कहा की जहां लव है, वहां जेहाद नहीं हो सकता और जहां जेहाद है वहां लव नहीं हो सकता। दुनियां का कोई धर्म यह नहीं बताता कि झूठ बोलकर रिश्ता बनाओ। लव जिहाद पर उत्तर प्रदेश सरकार ने जो फैसला लिया है, उसकी मैं सराहना करता हूं और इसका समर्थन होना चाहिए।

राहुल गांधी पर तंज: राहुल को रामायण, महाभारत का सही ज्ञान नहीं

राहुल गांधी के बयान कि भाजपा देश के लोगों को चक्रव्यूह में फंसा रही है के सवाल पर प्रमोद कृष्णम ने कहा राहुल गांधी को पता ही नहीं कि चक्रव्यूह की रचना किसने की। राहुल गांधी को रामायण, महाभारत के बारे में ढंग से पता भी नहीं है। संसद में उन्होंने वक्तव्य दिया कि चक्रव्यूह में छह लोग थे जबकि चक्रव्यूह की रचना सात महारथियों ने की थी और सात महारथियों ने मिलकर अभिमन्यु की हत्या की थी और वो कह रहे थे अरे साहब, हम तो चक्रव्यूह को तोड़ेंगे। मुझे लगता है राहुल जी न तो अभिमन्यु हैं और ना अर्जुन हैं। वो क्या हैं उन्हें खुद ही पता नहीं। यह शोध का विषय है कि राहुल गांधी क्या हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को खुद नहीं पता कि वे क्या बालते हैं। उनको खुद ही पता नहीं होता है। कुछ पर्ची मास्टर हैं, जो उन्हें पर्ची थमा देते हैं, बोलने से पहले। और इन पर्ची मास्टरों की वजह से कांग्रेस की यह दुर्दशा भी हो रही है।

Read More: झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगवार ने ली शपथ

Exit mobile version