Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

देश के नौ राज्यों में आंधी और बारिश

Chennai, Nov 30 (ANI): A man holding an umbrella wades through a waterlogged road following heavy rainfall triggered by Cyclone Fengal, in Chennai on Saturday. (ANI Photo)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में लोगों को गरमी से राहत मिली है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में आंधी और बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं। शनिवार के देश के नौ राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में आंधी आई और तेज बारिश भी हुई। कई जगह ओले गिरे।

उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हुई है। कश्मीर की चिनाब घाटी में भूस्खलन के कारण डोडा किश्तवाड़ रोड पूरी तरह बंद हो गई है। मलबे को हटाने के लिए मशीनें और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। उत्तराखंड में देहरादून सहित कई इलाकों में बर्फबारी हुई है।

इस बीच मौसम विभाग ने मई में देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने और कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान जताया है। साथ ही यह अनुमान भी जाहिर किया है कि देश के अलग अलग इलाकों में तापमान मिला जुला रहेगा। यानी बहुत ज्यादा गर्मी नहीं होगी। हालांकि गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में हीटवेव की स्थिति सामान्य से ज्यादा रहने की आशंका है।

Exit mobile version