Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

रिकॉर्ड मतों से जीतीं सुनेत्रा पवार

Mumbai, Jan 31 (ANI): Sunetra Pawar, leader of the NCP legislative party and wife of late Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar, takes oath as Deputy CM of Maharashtra at the Lok Bhavan, in Mumbai on Saturday. (ANI Video Grab)

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ साथ देश के 5 राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। सोमवार को इन सीटों पर वोटों की गिनती हुई। महाराष्ट्र के बारामती सीट पर एनसीपी की उम्मीदवार और राज्य की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने दो लाख 18 हजार वोटों के अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जीत का यह अंतर भारत में किसी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है। दूसरे स्थान पर रहे उनके प्रतिद्वंद्वी को सात सौ के करीब वोट मिले।

सुनेत्रा पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी हैं। अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को विमान हादसे में निधन हो गया था। उनके निधन से खाली हुई बारामती सीट से सुनेत्रा ने चुनाव लड़ा था। उनकी जीत पहले से लगभग तय थी। उनके खिलाफ 22 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे। राज्य की विपक्षी गठबंधन की तीनों पार्टियों ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं दिया था। बारामती में मिली जीत के बाद सुनेत्रा पवार ने जनता का दिल से धन्यवाद किया।

बारामती के अलावा महाराष्ट्र की राहुरी सीट पर भी उपचुनाव हुआ था। इस सीट पर भाजपा के अक्षय कार्डिले चुनाव जीते हैं। भाजपा ने गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा की एक एक सीट भी जीत ली है। दूसरी ओर कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे साउथ सीट पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। गौरतलब है कि उपचुनाव वालीं सभी सात सीटें पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा में नौ अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी।

Exit mobile version