Sunetra Pawar

  • खाड़ी देशों में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: सुनेत्रा पवार

    खाड़ी देशों में तनावपूर्ण स्थित और युद्ध के हालात के बीच वहां फंसे महाराष्ट्र के लोगों को सुरक्षित निकालने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता जताई है। इस बीच राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर, वहां फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि खाड़ी क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर, वहां फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी नागरिकों से संबंधित...

  • सुनेत्रा पवार अध्यक्ष बन गईं, आगे क्या होगा

    महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अब एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हो गई हैं। सवाल है कि अब आगे क्या होगा? आगे सबसे अहम काम जो होना था वह पार्टी के विलय का है। शरद पवार का खेमा विलय करने के लिए तैयार है। लेकिन जयंत पाटिल के साथ कई बार की बातचीत में जो सहमति बनी थी उसी सहमति पर विलय हो सकता है? उस समय शरद पवार, उनकी बेटी सुप्रिया सुले और बाकी सारे नेता इस बात के लिए तैयार थे कि अजित पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहें और शऱद पवार संयोजक या संरक्षण की भूमिका निभाएं। लेकिन...

  • सुनेत्रा चाहती हैं विमान हादसे की सीबीआई जांच

    मुंबई। महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने अपने पति अजित पवार के विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की और 28 जनवरी को हुए विमान हादसे की सीबीआई जांच की मांग की। गौरतलब है कि एनसीपी के शरद पवार खेमे के नेता रोहित पवार ने हादसे में साजिश के आरोप लगाए थे। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर जांच की मांग की थी। उसके बाद सुनेत्रा पवार और एनसीपी नेताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात कर बारामती विमान हादसे की सीबीआई...

  • सुनेत्रा के करीबियों पर शरद खेमे की टेड़ी नजर

    एनसीपी के संस्थापक शरद पवार को समझ में नहीं आ रहा है कि सुनेत्रा पवार को कैसे समझाएं और कैसे दोनों पार्टियों के विलय के लिए तैयार करें। एक तरफ शरद पवार स्वंय इस कोशिश में लगे हैं। उन्होंने दो बार अजित और सुनेत्रा पवार के दोनों बेटों से मुलाकात की। दूसरी ओर शरद पवार खेमे के विधायक और उनके पोते रोहित पवार ने अजित पवार के विमान हादसे में साजिश का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। रोहित पवार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिख कर इसकी जांच कराने की मांग की है। इस बीच शरद...

  • रोहित पवार के आरोपों पर क्या सुनेत्रा साथ हैं?

    शरद पवार के पोते और उनकी पार्टी के विधायक रोहित पवार ने अपने चाचा अजित पवार की मौत के पीछे साजिश की बात कही है। यह बात उन्होंने कुछ दिन पहले बारामती में कही थी कि और मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देकर रोहित ने आरोप लगाया कि अजित पवार के विमान हादसे के पीछे बड़ी साजिश है। जिस समय रोहित पवार पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन दे रहे थे उसी समय सुनेत्रा पवार ने औपचारिक रूप से उप मुख्यमंत्री का पद संभाला। अभी उनकी तरफ से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है। यहां तक...

  • अजित वाले सारे पद मिलेंगे सुनेत्रा को

    महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार के पास जितने भी पद थे उनमें से वित्त मंत्रालय को छोड़ कर बाकी सारे पद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को मिलेंगे। वे 13 दिन का श्राद्ध का समय खत्म होने से पहले ही महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन गई हैं। इसके बाद उनको अपने पति की तरह ही पुणे और बीड जिले का पालक मंत्री नियुक्त किया गया है। ध्यान रहे अजित पवार ने जिद करके इन दोनों जिलों के गार्जियन मिनिस्टर का पद हासिल किया था। असल में मराठवाड़ा और पश्चिमी महाराष्ट्र में पार्टी के पुराने असर को कायम रखने के...

  • सुनेत्रा पवार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगी?

    पवार परिवार की एकजुटता बनते बनते रह गई है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में फिर से इस पर चर्चा हो। लेकिन कम से कम अभी इसमें दिक्कतें आने लगी हैं। शरद पवार इस बात से आहत हुए कि सुनेत्रा पवार ने उप मुख्यमंत्री बनने का फैसला किया तो उनसे बात नहीं की। असल में अजित पवार के अंतिम संस्कार और अस्थि विसर्जन के बाद शरद पवार के यहां एक बैठक हुई, जिसमें सुप्रिया सुले, रोहित पवार, युगेंद्र पवार आदि शामिल हुए। इस खबर ने एनसीपी नेताओं को अलर्ट किया और प्रफुल्ल पटेल, छगन भुजबल, सुनील तटकरे आदि...

  • महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उप मुख्यमंत्री

    मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्होंने अपने दिवंगत पति की जगह ली। वे महाराष्ट्र के पहली महिला उप मुख्यमंत्री बनी हैं। लेकिन उनकी शपथ के साथ ही शरद पवार के साथ टकराव की भी शुरुआत हो गई है। शरद पवार उनके शपथ समारोह में शामिल नहीं हुए। बारामती लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा को हराने वाली शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले भी शपथ समारोह में नहीं पहुंचीं। जिस समय सुनेत्रा शपथ ले रही थीं उस समय सुप्रिया सुले बारामती के काठेवाड़ी के घर पर अजित पवार की...

  • महाराष्ट्र: दिवंगत अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ

    एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत उपख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने लोकभवन में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण कर ली है। लोकभवन में एनसीपी विधायक दल की नेता और दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ लेने के दौरान मौजूद एनसीपी नेताओं ने 'अजीत दादा अमर रहें' के नारे लगाए। इससे पहले दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार के एनसीपी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद पार्टी नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र...

  • सुनेत्रा पवार बनेंगी उप मुख्यमंत्री

    मुंबई। महाराष्ट्र के दिवंगत उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार अपने पति की जगह महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री बन सकती हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि शनिवार को शाम पांच बजे उनकी शपथ हो सकती है। एनसीपी के नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस से मुलाकात की है और सुनेत्रा पवार का नाम उप मुख्यमंत्री के लिए प्रस्तावित किया है। यह भी बताया जा रहा है कि एनसीपी के नेताओं ने वित्त मंत्रालय देने की मांग की है, जो पहले अजित पवार के पास था। एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल ने शुक्रवार को बताया, 'पार्टी...

और लोड करें