Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 22 हुई

भोपाल। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से मरने पिता और पुत्र भी शामिल हैं। कुल 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इस मामले में शराब बेचने वाले ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

बहरहाल, जहरीली शराब पीने लोगों के मरने का सिलसिला शुरू होने के बाद से सरकार बहुत चौकस है। लेकिन मरने वालों कि संख्या बढ़ रही है। सोमवार सुबह महेश रावत, श्याम बाई अहिरवार और कृष्ण कुमार लोधी ने दम तोड़ा। इससे पहले एयरलिफ्ट कर भोपाल लाए गए राम प्रसाद लोधी की रविवार देर रात को मौत हुई थी। उनके पिता गोविंद लोधी ने भी रविवार को दम तोड़ दिया था। रामप्रसाद का छोटा भाई भूरे लोधी सागर में भर्ती है।

इस बीच सागर की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने मजिस्ट्रेट से इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी जैसीनगर एसडीएम को सौंपी गई है। जांच में मौतों की वास्तविक वजह, शराब के उत्पादन, भंडारण और वितरण में शामिल लोगों तथा संबंधित विभागों की लापरवाही की जांच होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Exit mobile version