जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 22 हुई
भोपाल। मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गई है। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से मरने पिता और पुत्र भी शामिल हैं। कुल 112 लोग ऐसे हैं, जिनकी जहरीली शराब पीने से हालत बिगड़ी है। उन्हें सागर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद इस मामले में शराब बेचने वाले ठेकेदार समेत 30 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बहरहाल, जहरीली शराब पीने लोगों के मरने का सिलसिला शुरू होने के बाद से सरकार बहुत चौकस है।...