Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

चुनाव आयोग ने खड़गे को नोटिस भेजा

New Delhi, Aug 07 (ANI): Rajya Sabha LoP Mallikarjun Kharge speaks in the house during the Monsoon Session of Parliament, in New Delhi on Thursday. (Sansad TV/ANI Video Grab)

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने के मामले में चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार की सुबह चुनाव आयोग से खड़गे की शिकायत की थी। गौरतलब है कि खड़गे ने मंगलवार को चेन्नई में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को आतंकवादी कहा था। हालांकि बाद में उन्होंने बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं और वे इसी का जिक्र कर रहे थे।

खड़गे ने सफाई देते हुए कहा, ‘मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब है कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं’। खड़गे के इस बयान पर भाजपा नेता मंगलवार से ही हमलावर हैं। बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के दमदम उत्तर में चुनावी रैली में कहा कि आतंकवाद को खत्म करने वाले नरेंद्र मोदी को खड़गे आतंकवादी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ रह कर खड़गे की भाषा बिगड़ने लगी है, लेकिन मोदी को जितनी गालियां दोगे, कमल उतना ही ज्यादा खिलेगा।

Exit mobile version