Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar

पेपर लीक की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी। उनका पहला आधिकारिक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह एक पोस्ट में कहा कि पेपर लीक मामलों की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में होगी और दोषियों को जल्दी से जल्दी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने लिखा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। देश में अब तक पेपर लीक मामलों की सुनवाई सामान्य अदालतों में होती थी, इसलिए फैसला आने में कई साल लग जाते थे। अब प्रधानमंत्री ने इसके लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है, ताकि फैसला तेजी से हो सके’।

Exit mobile version