paper leak

  • पेपर लीक पर बिल को लेकर संशय

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार की आधी रात को जारी वीडियो संदेश में पेपर लीक पर एक सख्त कानून बनाने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा होगी और सोमवार को इसे संसद में पेश किया जा सकता है। लेकिन शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के बाद इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उलटे सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव इस बारे में सवाल को टाल गए। हालांकि जानकार सूत्रों का कहना है कि पेपर लीक संशोधन बिल को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। सूत्रों के...

  • पेपर लीक की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी

    नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले की नीट यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुप्पी तोड़ी। उनका पहला आधिकारिक बयान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आया है। उन्होंने गुरुवार की सुबह एक पोस्ट में कहा कि पेपर लीक मामलों की जांच फास्ट ट्रैक कोर्ट्स में होगी और दोषियों को जल्दी से जल्दी सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने लिखा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता...

  • संकट सुलझाने की प्रक्रिया शुरू

    नीट यूजी के पेपर लीक और सीबीएसई के 12वीं को बोर्ड परीक्षा की ऑनस्क्रीन मार्किंग में हुई समस्या के बाद से आंदोलित युवाओं का गुस्सा दिल्ली की सड़कों पर दिखा है। जंतर मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल ने छात्रों और युवाओं को अपना गुस्सा जाहिर करने का मौका दिया। सरकार ने पहले नहीं सोचा था कि यह इतना बड़ा मुद्दा बन सकता है। तभी उसने इसे बढ़ने दिया था। लेकिन अब सरकार सक्रिय हो गई है। इसका एक कारण तो यह है कि मुद्दा अगर तुरंत शांत नहीं हुआ तो देश के दूसरे हिस्सों में भी शुरू हुआ...

  • सीजेपी पर मेहरबान है सरकार

    कांग्रेस इकोसिस्टम के बहुत सारे लोग अब भी मान रहे हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी को भाजपा ने खड़ा कराया है। उनका कहना है कि कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियां छात्रों की नाराजगी का लाभ न उठा सकें इसके लिए भाजपा ने योजना के तहत सीजेपी का गठन कराया। पता नहीं इस बात में कितनी सचाई है क्योंकि आजकल हर घटना के पीछे साजिश थ्योरी जरूर बताई जाती है। इसके बावजूद इसमें कोई संदेह नहीं है कि सरकार सीजेपी पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान रही है। सोमवार, 20 जुलाई को प्रदर्शन पर हुई कार्रवाई पर मत जाइए। वह कार्रवाई सीजेपी...

  • विपक्षी पार्टियों को संतुलन बनाने की चिंता

    छात्रों के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की चमक मंगलवार, 21 जुलाई को राहुल गांधी ने कम कर दी। एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के लोग संसद भवन तक पहुंच गए थे तो 21 जुलाई को राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तक पहुंच गए। उन्होंने कई घंटे तक वहां धऱना दिया। इस बीच विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बड़ी दुविधा रही। उनको जंतर मंतर और अकबर रोड के चौराहे के बीच संतुलन बनाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी। शरद पवार की एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले...

  • पेपर लीक के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द

    मुंबई। मेडिकल में दाखिले के लिए तीन मई को हुई नीट यूजी परीक्षा और उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद अब दो महीने के भीतर एक तीसरी परीक्षा का पेपर लीक हो गया, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। महाराष्ट्र  में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी टीईटी की परीक्षा होनी थी। उसके एक दिन पहले शनिवार को पेपर लीक हो गया। सवा चार लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे। शनिवार को पेपर लीक होने के बाद महाराष्ट्र राज्य शिक्षा परिषद यानी एमएसईसी ने इसके बाद परीक्षा स्थगित कर...

  • पेपर लीक मामले में चीन से सीखें!

    चीन की गाओकाओ परीक्षा में एक करोड़ तीस लाख छात्र बैठते हैं। वह दुनिया की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है । पर इसमें लीक की घटनाएं नगण्य हैं। पेपर को परमाणु हथियारों जैसा ‘टॉप सीक्रेट’ माना जाता है। पेपर सेटर्स एक महीने पहले से ही आइसोलेशन में भेजे जाते हैं। पर्चों की प्रिंटिंग जेलों या विशेष सरकारी सुविधाओं में की जाती है जहाँ फोन/संपर्क प्रतिबंधित रहता है। भारत में प्रवेश परीक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर बार-बार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में एनईईटी-यूजी 2026 परीक्षा को पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया गया। इससे...

  • नीट यूजी पेपरलीक : दिल्ली की अदालत ने 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ाई

    दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को नीट यूजी पेपरलीक मामले में 10 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।   आरोपियों की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर उन्हें तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने यश यादव, मांगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल, विकास बिवाल, धनंजय लोखंडे, तेजस हर्षद शाह, शुभम खैरनार, मनीषा वाघमारे, मनीषा संजय हवलदार और डॉ. मनोज शिरुरे की न्यायिक हिरासत 29 जून तक बढ़ा दी। राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई को जेल के अंदर तीन आरोपियों शुभम खैरनार, मनीषा...

  • छात्रों का संकट और बरगलाने के उपाय

    मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट यूजी की परीक्षा पेपर लीक होने की वजह से रद्द होने और दोबारा परीक्षा के कारण करीब 23 लाख बच्चों का भविष्य संकट में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक परीक्षा देकर बच्चे कोटा, दिल्ली या दूसरी जगहों से घर लौट गए थे लेकिन उनको फिर वापस अपने कोचिंग सेंटर्स के पास लौटना पड़ा है। वे नए सिरे से रहने की व्यवस्था करके और फीस देकर पढाई कर रहे हैं। उनके और उनके परिजनों की मानसिक और अन्य परेशानियां अपनी जगह है। इसी तरह 12वीं बोर्ड की सीबीएसई परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच...

  • एनटीए का पेपर लीक से इनकार

    नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट की परीक्षा में पेपर लीक से इनकार किया है। संसद की स्थायी समिति ने पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद एनटीए के पदाधिकारियों को बुलाया था। गुरुवार को हुई इस बैठक में एनटीए के अधिकारियों ने संसद की समिति से कहा कि उनके सिस्टम से पेपर लीक नहीं हुआ है। गुरुवार को हुई बैठक में कई सांसदों ने एनटीए के अधिकारियों से कई सख्त सवाल पूछे। बताया जा रहा है कि इस दौरान एनटीए के डायरेक्टर जनरल अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट का...

  • पेपर लीक सिर्फ एक संस्था की अक्षमता नहीं है

    तीन साल में दूसरी बार मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट यूजी की परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो गए। इसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी। करीब 23 लाख किशोर और युवा उम्र के छात्रों को इससे जो सदमा लगा है उसकी कल्पना नहीं की जा सकती है। लेकिन पेपर लीक होने और परीक्षा रद्द होने के बाद सबके निशाने पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए है, जिसके ऊपर परीक्षा कराने की जिम्मेदारी थी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह एक अक्षम संस्था है और गठन के समय से ही इसका कामकाज संतोषप्रद नहीं रहा है। 2024 में...

  • पेपर लीक पर विपक्ष ने किया बड़ा हमला

    नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए हुई नीट की परीक्षा रद्द होने के बाद विपक्षी पार्टियों ने सरकार पर बड़ा हमला किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 22 लाख से ज्यादा छात्रों की मेहनत, त्याग और सपनों को भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचल दिया। राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का अमृतकाल देश के लिए विषकाल बन गया है। राहुल के अलावा आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने वीडियो बना कर सरकार पर हमला किया तो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी सरकार को निशाना बनाया। राहुल ने...

  • छात्रों, युवाओं के साथ धोखे का साल

    वर्ष 2024 अन्य कई बातों के साथ साथ युवाओं के भविष्य के साथ विश्वासघात के लिए भी जाना जाएगा। पूरे साल केंद्र से लेकर राज्यों तक में परीक्षा के पेपर लीक और भर्ती या प्रवेश  परीक्षाओं में किसी न किसी तरह की गड़बड़ी की खबरें और छात्रों के आंदोलन की खबरें आती रहीं। छात्रों, युवाओं और उनके अभिभावकों में यह अविश्वास बना है कि समय पर परीक्षा होगी या नहीं, परीक्षा होगी तो कहीं पेपर लीक तो नहीं हो जाएगा, कहीं ऐसा तो नहीं होगा कि परीक्षा कराने वाली संस्था कई पालियों में परीक्षा का आयोजन करके अंकों के सामान्यीकरण...

और लोड करें