छात्रों के मुद्दे पर दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे प्रदर्शन की चमक मंगलवार, 21 जुलाई को राहुल गांधी ने कम कर दी। एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी के लोग संसद भवन तक पहुंच गए थे तो 21 जुलाई को राहुल गांधी अपनी पार्टी के नेताओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घर तक पहुंच गए। उन्होंने कई घंटे तक वहां धऱना दिया। इस बीच विपक्षी पार्टियों के नेताओं की बड़ी दुविधा रही। उनको जंतर मंतर और अकबर रोड के चौराहे के बीच संतुलन बनाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ी।
शरद पवार की एनसीपी की नेता सुप्रिया सुले जंतर मंतर भी गईं और फिर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल होने भी पहुंचीं। उनके पिता शरद पवार भी जंतर मंतर गए थे। ऐसे ही समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव ने जंतर मंतर के प्रदर्शन और संसद मार्च में हिस्सा लिया। उन्होंने घायलों की तीमरदारी भी की। दूसरी ओर उनके पति और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल हुए। राजद के लोग भी दोनों जगहों पर भागते रहे। विपक्ष के स्पेस के लिए कांग्रेस और आप में खींचतान चल रही है।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.


